- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये घरेलू टिप्स...
लाइफ स्टाइल
ये घरेलू टिप्स दिलाएँगे आपको घमौरियों से निजात, गर्मियों में मिलेगी राहत
Kajal Dubey
30 Jun 2023 11:10 AM GMT

x
गर्मियों के दिनों में शरीर से जुड़ी कई परेशानियाँ होती हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं घमौरियाँ। जी हाँ, गर्मियों के दिनों में घमौरियाँ होना आम बात है और इसकी वजह से शरीर में खुजली और जलन की समस्या पैदा होती हैं। गर्मियों के दिनों में घमौरियाँ आपको सभी के सामने शर्मिंदा भी कर सकता हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए जल्द उपाय करने की जरूरत हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से घमौरियों से जल्द निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी घमौरी की जलन से निजात दिलाती है और खुजली भी मिटाती है। इसके लिए पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप को घमौरी पर दिन में एक बार लगाएं।
बर्फ़
घर में उपलब्ध बर्फ को घमौरियों वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।
नारियल
नारियल के तेल में कपूर को मिलकार पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियां दूर हो जाती हैं।
नीम
घमौरियों से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाना चाहिए। इससे घमौरियां दूर हो जाएंगी।
तुलसी
तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियां दूर हो जाती हैं।
Health tips,health tips in hindi,humorous,home remedies,humorous remedies ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, घमौरियों का इलाज, घमौरियों से राहत
सरसों
दो चम्मच सरसों के तेल में दो चम्मच पानी मिलाकर सुबह और शाम मालिश करने से घमौरियां दूर होती हैं।
खीरा
खीरे में शरीर को ठंडा रखने का शक्तिशाली गुण है। एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें और इसी पानी में खीरे के पतले पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं।
आम
कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बेहद प्रभावशाली है। कच्चे आम को धीमी आंच में भूनकर इसके गूदे का शरीर पर लेप करने से घमौरियों दूर हो जाती है।
Next Story