लाइफ स्टाइल

शारीरिक क्षमता को बढ़ाते है ये आहार, इनका सेवन रहता है फायदेमंद

SANTOSI TANDI
20 Aug 2023 11:45 AM GMT
शारीरिक क्षमता को बढ़ाते है ये आहार, इनका सेवन रहता है फायदेमंद
x
इनका सेवन रहता है फायदेमंद
आजकल की लाइफ स्टाइल पूरी तरह बदल गईं हैं, लोग अपने कामों में इतना ज्यादा बिजी हो गए हैं कि उन्हें ठीक से खाने-पीने की भी फुरसत नहीं हैं। खान-पान सही नही होने के कारण ऐसे लोगों को कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। इस कारण से उनके शारीरिक सम्बन्ध बनाने की क्षमता पर भी नेगेटिव असर पड़ता हैं। शारीरिक सम्बन्ध बनाने की क्षमता को बरकरार रखने के लिए आपके द्वारा संतुलित आहार लिया जाना बहुत ही आवश्यक हैं। ताकत बढाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि आप आहार कैसा लेते हैं? यदि आपके आहार में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसी चीजों की कमी है तो आपको अपने आहार में बदलाव करना जरूरी है। आहार में आपको हरी सब्जियां और फलों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डायट लेनी चाहिए। आइये जानते हैं कौनसे आहार आपको इस स्थिति में ग्रहण करने चाहिए।
लहसुन :
लहसुन में एलीकीन होता है, और लहसुन को योंन की क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं, क्योंकि यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता हैं, जिसका सीधा असर योंन शक्ति पर पड़ता हैं, जो यौन अंगों में रक्त के संचार को उन्नत करने में मदद करते है।
ग्रीन टी, एवकैडो और मेवे :
ग्रीन टी रोजाना पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैमिकल कंपाउंड्स कैलोरीज बर्न करने में मदद करते हैं। एवकैडो में मौजूद भरपूर ओमेगा—3 फैटी एसिड ब्लड शुगर और इंफ्लेमेशन को नियंत्रित करता है, जो मेटाबॉलिज्म को स्थिर रखता है। कच्चे मेवे और बीज सूक्ष्म पोषक तत्वों और एंटी—ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपको अपने आहार से प्राप्त नहीं हो पाता।
कद्दू :
कद्दू के बीज थकान से लड़ने के लिए एक बहुत अच्छा नाश्ता है। ये हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और बी -6, साथ ही मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व साथ में मिलकर इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं, एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं और कमजोरी और थकान को दूर करने का काम करते हैं।
मेडिटेशन करें :
आप खुद को आराम करने का मौका भी दें। कुछ देर दिमाग को शांत करें और तसल्ली से बैंठें। आप चाहे तो मेडिटेशन भी कर सकते हैं या फिर आपको योगा करना पसंद है तो कुछ देर इसे भी करें। इससे दिमाग शांत होगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप अपनी नींद पूरी करें और सोने से पहले गैजेट्स, टीवी और मोबाइल से दूर रहें। इससे दिमाग को शांत रहने में मदद मिलेगी।
आहार :
शारीरिक सम्बन्ध बनाने की क्षमता बढ़ाने में शहद तथा भीगे हुए बादाम या किशमिश को दूध में मिलाकर प्रतिदिन पीने से बहुत लाभ मिलता है। बादाम, किशमिश और मनुक्का को भिगोकर नाश्ते में लेने से भी लाभ होता है। हरी सब्जी और छिलकों वाली दाल का सेवन चपाती के साथ करें। चपाती मक्खन या मलाई के साथ लें। भोजन में सलाद का भरपूर उपयोग और प्याज, लहसुन तथा अदरक का संतुलित सेवन करें।
Next Story