लाइफ स्टाइल

Thyroid: थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं

jantaserishta.com
27 Feb 2026 4:18 PM IST
Thyroid: थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
x
नई दिल्ली: खराब जीवनशैली की वजह से आज स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं में थायराइड की परेशानी ज्यादा देखी जा रही है। डॉक्टरी उपचार में थायराइड की बढ़ती या घटती संख्या को देखते हुए गोलियां खाने के लिए दे दी जाती हैं। मरीज गोलियों का सेवन तो रोज करता है लेकिन फिर भी थायराइड में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि दवाओं के साथ-साथ आहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आहार में शामिल करना चाहिए और कुछ से बिल्कुल परहेज करना चाहिए।
पहले बात करते हैं कि थायराइड में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों की बात करें तो इसमें लौकी, तोरी, पलवल, कद्दू गाजर, बीन्स और हरे पत्तेदार सभी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। यह सभी सब्जियां हल्की और सुपाच्य होती है। इसके साथ ही अनार, पपीता, सेब, नाशपाती और अमरूद जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
अब बात करते हैं खाद्य तेलों की। थायराइड में अच्छे तेल का इस्तेमाल करना। इसके लिए आहार में देसी घी, नारियल और सरसों का तेल शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आहार में हल्की और आसानी से पचने वाली दालों को शामिल करें, जैसे मूंग की दाल, मसूर दाल और कुल्थी की दाल। यह दालें पाचन में सरल होती हैं और शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी पूरा करती हैं।
अब सवाल है कि क्या नहीं खाना चाहिए। कुछ खाद्य पदार्थ सीधे तौर पर थायराइड को प्रभावित करती हैं, जैसे गांठ वाली सब्जी। थायराइड में किसी की तरह की गोभी और सोयाबीन नहीं खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि वे पाचन में भारी और कफ को बढ़ाने वाली होती हैं। बात अगर फलों की करें तो थायराइड में केला, आम, चीकू और अंगूर से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही बार-बार गर्म किया हुआ तेल, मूंगफली का तेल और रिफाइंड तेल के सेवन को भी हानिकारक माना गया है। वहीं दालों में राजमा, छोले और सोयाचंक्स खाने की मनाही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story