लाइफ स्टाइल

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार हैं ये फूड्स, जानिए इसके अन्य फायदे

Tara Tandi
22 Feb 2022 4:12 AM GMT
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार हैं ये फूड्स, जानिए इसके अन्य फायदे
x
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इससे ना केवल ऐज-रिलेटेड मक्युलर डिजेनरैशन का खतरा कम होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हृदय रोग से करता है बचाव - खुबानी में मौजूद कैरोटेनोइड्स और फ्लैवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण रोकने में सहायक हैं। इसके अन्य पोषक तत्व हृदय रोग से जुड़े मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे कारकों को कम करते हैं।

कैंसर से बचाने में सहायक - रोजाना सुबह खुबानी खाने या इसका शेक पीकर आप कैंसर की रोकथाम कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सीधे तौर पर डीएनए डैमेज होने से बचाने में सहायक है।
फैटी लीवर से होता है बचाव ओजटर्क एफ और उनके सहयोगियों ने चूहों पर अध्ययन किया था। उन्होंने पाया कि खुबानी से चूहों में लीवर इन्जरी कम हुयी थी। उनके अनुसार यह फैटी लीवर रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
आंखों के लिए अच्छा- इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इससे ना केवल ऐज-रिलेटेड मक्युलर डिजेनरैशन का खतरा कम होता है, बल्कि इलाज में भी मददगार है।
इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जिससे आपको खाना पचाने में मदद मिलती है। यह भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में भी मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक हैं। घुलनशील फाइबर भोजन पचाने के अलावा अधिक पित्त बनाने के लिए आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की दिशा में भी काम करते हैं।
नॉन-हीम आयरन से भरपूर खुबानी से एनीमिया से बचने में मदद मिलती है। इस तरह के आयरन से शरीर को बेहतर अवशोषण करने में और एनीमिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है।
कम फैट होने की वजह से यह फल वजन कम करने वालों के लिए बेहतर है। इसके अलाव इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
Next Story