- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शाकाहारियों के लिए इन...
लाइफ स्टाइल
शाकाहारियों के लिए इन चीजों में छिपा है प्रोटीन का खजाना, कमजोरी होगी छूमंतर
SHIDDHANT
25 Feb 2026 11:30 PM IST

x
Delhi दिल्ली: आज के समय में सेहत को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच एक आम धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि प्रोटीन के लिए नॉनवेज डाइट लेना जरूरी है, लेकिन शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के कई ऐसे खजाने छिपे हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ पाचन, इम्युनिटी और मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाते हैं। संतुलित आहार के साथ शाकाहारी लोग भी प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन वही उत्तम माना जाता है जो शरीर में आसानी से पच जाए और जीवन शक्ति बढ़ाए। इसी आधार पर दूध और उससे बने पदार्थों को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है। पनीर इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है। पनीर मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर की ताकत बढ़ाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को शक्तिशाली बनाता है। विज्ञान भी मानता है कि पनीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं।
दूध और दही भी इसी श्रेणी में आते हैं। दही पाचन को सुधारता है और आंतों को स्वस्थ रखता है, जिससे शरीर प्रोटीन को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है।सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सोयाबीन बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है। इसमें लगभग सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं। इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स आजकल फिटनेस पसंद करने वालों की डाइट में शामिल हो रहे हैं। ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
भारतीय रसोई में दालें सदियों से हमारे भोजन का हिस्सा रही हैं। आयुर्वेद में दालों को सात्त्विक आहार माना गया है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और मन को भी शांत रखता है। विज्ञान बताता है कि जब दालों को चावल के साथ खाया जाता है, तो यह भोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है। यही कारण है कि दाल-चावल को एक संतुलित और ताकतवर भोजन कहा जाता है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है।
Tagsशाकाहारी प्रोटीनपनीरदूधदहीसोयाबीनटोफूसोया चंक्सदालचावलआयुर्वेदमांसपेशियों की ताकतपाचन स्वास्थ्यइम्युनिटीमानसिक स्वास्थ्यसंतुलित आहारसंपूर्ण प्रोटीनकोलेस्ट्रॉल नियंत्रणसात्त्विक भोजनफिटनेसऊर्जाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





