लाइफ स्टाइल

लिवर को डिटॉक्स कर फिट और फाइन रखते हैं ये पांच योगासन

jantaserishta.com
11 Nov 2025 3:46 PM IST
लिवर को डिटॉक्स कर फिट और फाइन रखते हैं ये पांच योगासन
x
नई दिल्ली: बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण लिवर की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लिवर को हेल्दी, फिट और डिटॉक्स रखने के लिए पांच खास योगासनों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है।
मंत्रालय के अनुसार, त्रिकोणासन, धनुरासन, भुजंगासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन और सलंब भुजंगासन का नियमित अभ्यास लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ये आसन न केवल लिवर को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करते हैं। इन पांचों आसनों के प्रतिदिन 20-30 मिनट अभ्यास से लिवर स्वस्थ रहेगा।
त्रिकोणासन लिवर के लिए बेहद उपयोगी है। इसे करने के लिए ताड़ासन में खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को 3-4 फीट दूर फैलाएं। दाएं पैर को 90 डिग्री बाहर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर मोड़ें। दोनों हाथ कंधे की सीध में फैलाएं। अब दाईं ओर झुककर दाहिने हाथ से पैर या टखने को छूएं। बायां हाथ ऊपर रखें। 20-30 सेकंड रुकें, फिर दूसरी ओर दोहराएं। यह आसन लिवर और पेट के अंगों पर दबाव डालकर डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है।
धनुरासन पेट की चर्बी घटाने और लिवर को सक्रिय करने में मदद करता है। जमीन पर पेट के बल लेटें। घुटनों को मोड़कर पैरों को हाथों से पकड़ें। सांस भरते हुए छाती और जांघों को ऊपर उठाएं, शरीर धनुष की आकृति में आए। 15-20 सेकंड रुकें। यह आसन लिवर पर हल्का मसाज करता है, जिससे विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पाचन सुधरता है।
भुजंगासन लिवर की सूजन कम करने में कारगर है। पेट के बल लेटकर हथेलियां कंधों के पास रखें। सांस भरते हुए ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं, कमर से नीचे का हिस्सा जमीन पर रहे। 15-20 सेकंड रुकें। यह आसन लिवर और पेट पर खिंचाव डालता है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है।
अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन लिवर को टॉनिक का काम करता है। जमीन पर बैठकर दाया पैर बाएं जांघ के बाहर रखें। बायां पैर दाएं घुटने के नीचे से निकालें। दाएं हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं और बाएं घुटने को पकड़ें। मुड़कर 20-30 सेकंड रुकें। दूसरी ओर दोहराएं। यह आसन लिवर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायक है और पाचन रसों को सक्रिय करता है।
सलंब भुजंगासन लिवर की सफाई के लिए यह अंतिम चरण है। पेट के बल लेटकर कोहनियां मोड़ें, हथेलियां कंधों के पास रखें। सांस भरते हुए केवल छाती तक ऊपर उठें, सिर ऊपर रखें। 15-20 सेकंड रुकें। यह आसन लिवर पर हल्का दबाव डालकर उसकी कार्यक्षमता बढ़ाता है और पूरे पेट क्षेत्र को डिटॉक्स करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story