लाइफ स्टाइल

Monsoon में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बेस्ट है ये 5 सूप

Sanjna Verma
13 July 2024 10:22 AM GMT
Monsoon में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बेस्ट है ये 5 सूप
x
Health Care Tips: मानसून के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण वायरल इंफेक्शन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं। मौसमी वायरल से बचने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको सूप अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सूप आसानी से पच जाते हैं और इससे आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। पेट के लिए भी सूप बहुत ही फायदेमंंद होते हैं। सब्जी, मीट, फल और कई तरह के सूप का सेवन आप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे सूप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सूप पीने के फायदे
सूप के एक कटोरे में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और Fiber जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप अपनी मनपसंदीदा सब्जियों को मिलाकर सूप तैयार कर सकते हैं। स्वाद और पोषण के लिए आप इसमें जड़ी बूटियों को भी शामिल कर सकते हैं।
मूंग दाल-कीवी और नारियल सूप
आप मूंग दाल-कीवी और नारियल से बने सूप का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाले प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे एक अच्छे मील के तौर पर ले सकते हैं। आप मूंग दाल का एक प्याला ऐसे ही पी सकते हैं। सूप को ओर भी रिच बनाने के लि आप इसमें सब्जियां भी मिला सकते हैं। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
कार्न और फूलगोभी सूप
फूलगोभी को फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है, यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। कार्न के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से पोषक तत्व और भी ज्यादा बड़ जाते हैं। आप फूल गोभी और कार्न को उबालकर इसमें अपनी मनपसंदीदा सॉस मिलाकर पी सकते हैं। यह सूप वजन कम करने में भी बहुत ही मददगार है।
सी फूड से बना सूप
आप समुद्री भोजन से बने सूप का भी सेवन कर सकते हैं। आप झींगा, समुद्री बास और स्क्विड जैसी चीजों को शामिल करके सूप तैयार कर सकते हैं। झींगा प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला जिंक आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट देता है। सीफूड प्रोटीन का भी बहुत ही अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके अलावा इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके हृदय और इम्यूनिटी के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
मिक्सड वेज सूप
आप बरसाती मौसम में गाजर, शिमला मिर्च, मटर, लौकी जैसी सब्जियों को मिलाकर भी सूप तैयार कर सकते हैं। इन सब्जियों को पानी में उबालकर इनमें प्याज, लहसुन, तेजपत्ता और लौंग मिलाकर पीएं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व बरसात के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। इनका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
टमाटर का सूप
टमाटर में विटामिन-ए, विटामिन-सी और Antioxidants
जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे बने सूप का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और खाना भी आसानी से पच जाता है। इसके अलावा यह सूप आपको एनर्जी देने में भी सहायता करता है। टमाटर में पाया जाने वाले लाइकोपीन नाम को तत्व त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह सूप आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है।
पालक का सूप
पालक में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण आपके कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। पालक में फाइबर और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व आपके पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं।
Next Story