- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में जोड़ों की...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में जोड़ों की अकड़न से राहत दिलाएंगे ये 3 असरदार योगासन
jantaserishta.com
14 Oct 2025 11:06 AM IST

x
नई दिल्ली: मौसम में बदलाव होना हमारे शरीर पर असर डालता है, खासकर जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या शुरू हो जाती है। सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे बुजुर्ग और जोड़ों से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे लोग खासतौर पर प्रभावित होते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योगासन इस समस्या का एक प्राकृतिक और प्रभावी समाधान हो सकता है। यह जोड़ों का लचीलापन बढ़ाने और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है। योग न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी घटाता है।
भुजंगासन: भुजंगासन रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इस आसन को करने के लिए व्यक्ति को पेट के बल लेटना होता है और हाथों की हथेलियों को छाती के पास रखकर धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाना होता है। यह आसन कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। जो लोग कमर दर्द या गर्दन और कंधों में अकड़न महसूस करते हैं, उनके लिए भुजंगासन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे जोड़ों की सूजन और दर्द में आराम मिलता है।
त्रिकोणासन: त्रिकोणासन जोड़ों के लिए अत्यंत उपयोगी है, खासकर कूल्हों, घुटनों और टखनों की अकड़न दूर करने में यह आसन मदद करता है। इस आसन में व्यक्ति को सीधे खड़े होकर अपने पैरों को थोड़ा अलग रखकर, एक पैर को बाहर की ओर मोड़ना होता है। फिर शरीर को झुकाकर उस दिशा की ओर हाथ को जमीन से छूने की कोशिश करनी होती है, जबकि दूसरा हाथ ऊपर की ओर होता है। गर्दन को ऊपर की ओर घुमाकर देखने से यह आसन शरीर के कई जोड़ों को खींचता है और उनमें लचीलापन बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
गोमुखासन: गोमुखासन खासतौर पर कंधों और कूल्हों की अकड़न को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह बैठकर किया जाने वाला एक प्रभावी योगासन है। इसमें एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर के नीचे रखा जाता है और दोनों हाथों को पीठ के पीछे से मिलाने की कोशिश की जाती है। इस प्रक्रिया से कंधों और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनकी गति में सुधार आता है। जो लोग अपने कंधों और कूल्हों में जकड़न महसूस करते हैं, उनके लिए यह आसन बहुत सहायक होता है। साथ ही, यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
Tagsसर्दियों में जोड़ों की अकड़नजोड़ों की अकड़नयोगासनStiffness of joints in winterstiffness of jointsyoga
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





