लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगे ये 11 फूड्स

Ritisha Jaiswal
9 Sep 2021 9:45 AM GMT
कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगे ये 11 फूड्स
x
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा यह नसों, खून, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा यह नसों, खून, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है और 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हुई तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है।

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती है। जरा सी ठोकर लगने में भी फैक्चर हो जाता है। इसके अलावा आपको मोतियाबिंद, मोनोपॉज, ऑस्टियोपोरोसिस और सूखा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यूं तो दूध में भरपूर कैल्शियम होता है लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। ऐसे में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आपको अपने खाने पीने का खास ख्याल रखने की जरूरत है। स्वामी रामदेव के अनुसार ऐसे लोगों को कैल्शियम से भरपूर इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
कैल्शियम की मात्रा कितनी है जरूरी
अलग-अलग स्थितियों में एक व्यक्ति को कैल्शियम की जरूरत 500 से 2000 मिलीग्राम तक हो सकती है। बढ़ती उम्र के बच्चों को 500 से 700, युवाओं को 700 से 1,000 और प्रेग्नेंट महिलाओं को 1 हजार से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। वहीं, स्तनपान करानेवाली महिलाओं को लगभग 2 हजार मिलीग्राम कैल्शियम की प्रतिदिन जरूरत होती है।
कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये फूड्स
रागी
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है।
सोयाबीन
सोयाबीन में दूध के बराबर ही कैल्शियम होता है। जो लोग दूध नहीं पीते अगर वो रोजाना सोयाबीन का सेवन करें तो उनकी हड्डियां कमजोर नहीं होंगी।
सिंघाड़ा
इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत रहते हैं। साथ ही आंखें भी हेल्दी रहती है।
संतरा और आंवला
दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद तत्व ना सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।
जौ का आटा
जौ के आटे में कैल्शियम के साथ-साथ भपपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ कई रोगों से बचाते हैं।
चूना
खाने वाले चूने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में इसकी कमी होने पर चूना को पानी में भिगो दें और मूंग की दाल के बराबर मात्रा में लेकर इसका रोजाना सेवन करें।
बादाम
बादाम में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना 3-4 बादाम भिगोकर खाएं। बादाम सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं करता बल्कि हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियों के सेवन से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होंगी और उनका विकास होगा बल्कि इससे आप खुद को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा पाएंगे।
तिल
सफेद तिल में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन करना चाहिए।
टमाटर
इसे विटामिन के अलावा कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए टमाटर को अपनी डाइट में शामिल करें। टमाटर हड्डियों को तो मजबूत बनाता है साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरी करता है।


Next Story