लाइफ स्टाइल

चहरे को मस्सों से मुक्ति दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपाय

Kajal Dubey
25 July 2023 11:07 AM GMT
चहरे को मस्सों से मुक्ति दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपाय
x
सेब का सिरका
सेब का सिरका भी मस्सों को हटाने में कारगर होता है। एपल साइडर विनेगर में एंटीवायरल जीवाणु और एंटीफंगल के गुण मौजूद होते हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में रुई को डुबोकर उसे मस्सों पर लगाएं। इसके बाद मस्सों को किसी बैंडेज आदि से कवर कर लें। इस उपाय से कुछ समय बाद ही मस्सा काला पड़ जाएगा। काला पड़ने के बाद मस्सा हट जाता है।
तुलसी
तुलसी के पत्तों से मस्सों से स्वाभाविक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी को कूटकर उसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ लें। इन्हें मस्से पर लगा रहने दें और किसी कपड़े से ढंक दें। यह प्राकृतिक उपाय मस्से की समस्या को दूर कर सकता है।
remedies to treat facial warts,beauty tips,beauty hacks
बेकिंग सोडा
मस्से होने की वजह एक वायरस को माना जाता है। इस वायरस से लड़ने में बेकिंग सोडा को अच्छा माना गया है। बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मस्सों को खत्म करने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच सिरका को बेकिंग सोडा में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।
प्याज
मस्से से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। आप बस प्याज को कद्दूकस से घिस लें या फिर प्याज को काटकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकालें। इस रस को रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा।
कैस्टर ऑयल
ये एक चमत्कारिक तेल है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मस्सों को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप इसमें बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं।
बरगद के पत्तों का रस
बरगद के पत्ते भी मस्से को जड़ से खत्म करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।
Next Story