लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण

SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 12:06 PM GMT
पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण
x
पीरियड्स में होता है तेज
पीरियड्स के दिन लगभग सभी महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं। कुछ महिलाओं को इस दौरान ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है तो कुछ को थोड़ा कम। पीरियड के दिनों में कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द, ऐंठन और कई परेशानियां होती हैं। इसे ज्यादातर महिलाएं सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन असल में अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो यह नॉर्मल नहीं है।
सबसे पहले महिलाओं को यह समझने की जरूरत है कि पीरियड पेन को किस हद तक बर्दाश्त करना सही है और कब डॉक्टरी सलाह जरूरी है? ज्यादातर महिलाओं को पीरियड से पहले पीएमएस के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं और पीरियड के दिनों में हल्का-फुल्का दर्द होता है जो नॉर्मल है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान इतना दर्द हो रहा है कि इससे आपकी रूटीन लाइफ पर असर पड़ रहा है और आपको इसके लिए पेन किलर खाने की जरूरत पड़ रही है तो यह नॉर्मल नहीं है। पीरियड में जरूरत से ज्यादा दर्द होना का मतलब है कि आपका शरीर कुछ संकेत दे रहा है, इसे इग्रोर न करें। इस बारे में डाइटीशियन मनोली मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।
खान-पान की गलत आदतें
अगर आप बहुत अधिक इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे कि ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स, फ्राइड फूड या प्रोसेस्ड फूड खा रहे हैं तो यह पीरियड के दिनों में होने वाले असहनीय दर्द या ऐंठन की वजह बन सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान या इससे पहले भी अपनी डाइट का ध्यान रखें। वैसे नॉर्मल दिनों में भी आप अपनी डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजें शामिल करें।
हार्मोनल इंबैलेंस
यह पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द की सबसे आम वजह है। इस वजह पर ज्यादातर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं। अगर आपके शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन है तो आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होगा। इसकी वजह से हैवी पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
अगर आप डेस्क जॉब करती हैं, आपका अधिकतर टाइम दिमागी कसरत में निकलता है लेकिन फिजिकल एक्टिविटी जीरो है तो यह भी पीरियड में तेज दर्द का एक कारण हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है इसलिए अपने डेली रूटीन में हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि को जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- पीरियड क्रैम्प्स के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा फायदा
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
यह भी पढ़ें-क्या आपको भी है Irregular Periods की समस्या? इन तरीकों से मिलेगा पूरा आराम
एंडोमेट्रियोसिस
अगर आपको पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है तो हो सकता है आप एंडोमेट्रियोसिस की शिकार हों। एंडोमेट्रियोसिसनामक बीमारी की वजह से न केवल पीरियड में तेज दर्द होता है बल्कि हैवी और अनियमित पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है। इसका असर सीधा महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story