लाइफ स्टाइल

मूंग दाल के सेवन के है कई बेहतरीन फायदे

Khushboo Dhruw
1 March 2023 3:48 PM GMT
मूंग दाल के सेवन के है कई बेहतरीन फायदे
x
वेट लॉस करने की चाह रखने वालों के लिए मूंगदाल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है,
मूंग दाल तो हम सभी खाते ही हैं, लेकिन क्या आप मूंग दाल से होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुउपयोगी हो सकता है।
आइए जानते हैं मूंग दाल के सेवन के 5 खास फायदों के बारे में-
1 मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है, जो शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, इसके अलावा अन्य पोषक तत्व भी इससे प्राप्त होते हैं।
2 शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी होता है, यह अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मददगार होती है।
3 वेट लॉस करने की चाह रखने वालों के लिए मूंगदाल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है, इसमें 100 से भी कम कैलोरी होती है और इसे खाने के बाद पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी नहीं लेते।
4 यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आपको मूंग की छिलके वाली दाल का सेवन करना बेहद लाभप्रद होता है, इसके सेवन से पेट साफ होने में मदद मिलती है।
5 भारतीय खान-पान में मूंग की दाल को एक उत्तम आहार माना गया है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है और पेट में ठंडक पैदा करती है, जिससे पाचन और पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या नहीं होती। तो फिर देर किस बात की, अत: आप भी इसका सेवन करें और रहे तंदुरुस्त।
Next Story