लाइफ स्टाइल

धनिया और पुदीने से बनी हरी चटनी खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानिए

Tara Tandi
23 Jan 2022 4:07 AM GMT
धनिया और पुदीने से बनी हरी चटनी खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानिए
x
खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण आज के समय में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी तेजी से ब्लड शुगर के शिकार हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण आज के समय में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी तेजी से ब्लड शुगर के शिकार हो रहे हैं। बच्चों को ब्लड शुगर होने का सबसे बड़ा कारण जेनेटिक है जो उन्हें अपने माता-पिता या घर के अन्य सदस्य से मिलता है। ब्लड शुगर एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है बल्कि कुछ दवाओं और घरेलू नुस्खे अपनाकर नियंत्रित कर सकते हैं।

अगर आप भी ब्लड शुगर की समस्या से अधिकतर परेशान रहते हैं तो इस हरी चटनी का सेवन कर सकते हैं। धनिया और पुदीने से बनी हरी चटनी का नियमित रूप से सेवन करने से आपके पूरे शरीर से सूजन से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। वहीं जिन लोगों को भूख न लगने से कमजोरी और थकान होने लगती है। इस हरी चटनी को खाने से भूख भी खूब लगना शुरू हो जाएगी।
घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी हरी चटनी
सामग्री
एक कटोरी लहसुन
50 ग्राम पुदीना की पत्तियां
थोड़ा हरा धनिया
एक टमाटर
3-4 हरी मिर्च
2 आंवाला
स्वादानुसार सेंधा या काला नमक
थोड़ा सा नींबू
बनाने का तरीका
ग्राइंडर में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें नींबू डाल दें। आपकी टेस्टी पुदीने की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप उपमा, चीला, पोहा, रोटी, खिचड़ी, पराठा या फिर जिसके साथ चाहे उसके साथ खा सकते हैं।
हरी चटनी खाने से मिलेंगे ये फायदे
स्किन को साफ करने के साथ चमकदार बनाएगी।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगी।
शरीर में आई सूजन को कम करती है
भूख में सुधार करती है।
मतली से छुटकारा पाने में मदद करती है
एनीमिया के उपचार में मदद करता है।
पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी


Next Story