लाइफ स्टाइल

रात में अजवाइन खाने के हैं कई फायदे

Apurva Srivastav
25 Jan 2023 5:52 PM GMT
रात में अजवाइन खाने के हैं कई फायदे
x
रात में अजवाइन का सेवन करने से नींद अच्छी आती है।
रात में अजवाइन खाने के फायदे: अजवाइन खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अजवाइन के सेवन करने से पेट दर्द में राहत मिलती है। वैसे तो किसी भी वक्त अजवाइन का सेवन किया जा सकता है लेकिन रात के समय अजवाइन खाने से ज्यादा फायदा होता है। आइए जानते हैं अजवाइन खाने के फायदे के बारे में…
रात में अजवाइन खाने के फायदे
अनिद्रा करे दूर
रात में अजवाइन का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से मस्तिष्क शांत रहता है। इससे आपको अच्छी नींद आती है।
सर्दी-जुकाम में मिले राहत
अजवाइन सर्दी-जुकाम में भी राहत दिलाता है। यदि आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम में फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें- अजवाइन के फायदे, छुटकी भर अजवाइन से पाएं डायबिटीज से छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल
कमर दर्द कम करे
यदि किसी को कमर दर्द की शिकायत रहती है तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करना चाहिए। अजवाइन खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी का सेवन करें। खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से कमर दर्द में राहत मिलती है।
डायरिया से दिलाए राहत
अजवाइन खाने से डायरिया की बीमारी में आराम मिलता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन को गर्म करें। सोने से करीब 30 पहले इसको पीएं। इससे डायरिया की समस्या में आराम मिलेगा।
जोड़ों में दर्द से राहत
रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है। एक चम्मच अजवाइन को खाकर फिर एक गिलास गर्म पानी पीएं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
कब्ज में राहत दिलाए
यदि आपको कब्ज की समस्या है तो एक चम्मच कच्चे अजवाइन को भुन लें। रात में सोने से पहले चबाकर खाएं। इसके बाद एक गिलास गर्म पानी पीएं। सुबह तक आपका पेट साफ हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि अजवाइन का सेवन ज्यादा न करें।
Next Story