- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- किडनी और पाचन तंत्र का...
लाइफ स्टाइल
किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक
jantaserishta.com
11 March 2026 9:14 AM IST

x
नई दिल्ली: मानव का कल्याण करने के लिए प्रकृति की गोद में कई खजाने छिपे हैं, जिनसे हम अनजान हैं। प्रकृति के पास हर रोग का इलाज है, और सदियों से हमारी पारंपरिक चिकित्सा में सभी जादुई जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से रोगों का इलाज किया जा रहा है।
ऐसा ही एक पेड़ है वरुण वृक्ष, जो किडनी को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन तंत्र को सही करने में सहायता देता है, लेकिन वरुण वृक्ष एक दुर्लभ पेड़ है, जो अब विलुप्त होते जा रहे हैं। आयुर्वेद में वरुण वृक्ष को जादुई पेड़ माना है क्योंकि इसकी छाल, जड़ और पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और शरीर के कई रोगों से निजात दिलाने में सहायक हैं। हालांकि आज के समय में जंगलों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वरुण के वृक्ष बहुत कम ही बचे हैं। वरुण वृक्ष को यूटीआई और पथरी के लिए 'सुपरहीरो' माना जाता है। यह वृक्ष नदियों के किनारे और शुष्क प्रदेशों में पाया जाता है।
आयुर्वेद में वरुण वृक्ष के कई लाभकारी परिणाम बताए गए हैं। यह कई रोगों से निजात दिलाने की क्षमता रखता है लेकिन इसके सेवन की विधि और चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। वरुण को आयुर्वेद में पथरी और यूटीआई का काल माना जाता है। उसकी छाल का सेवन पथरी को गलाकर तोड़ने में सहायक है और यह यूरिन इंफेक्शन की वजह से होने वाली जलन और पेट दर्द में भी सहायक है। ऐसे में छाल के काढ़े का सेवन इन सभी परेशानियों से आराम देगा।
वरुण की छाल में शरीर के अंदरूनी घाव भरने की भी क्षमता होती है। अगर शरीर के अंदर अल्सर की वजह से घाव हो गए हैं, तो यह घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर पाचन मंद है और खाना ठीक प्रकार से पचने की बजाय सड़ने लगता है, तब भी वरुण वृक्ष के पत्तों का काढ़ा पेट से संबंधित रोग जैसे एसिडिटी, गैस और मंद पाचन से आराम दिलाता है।
इसके सेवन से भूख भी बढ़ जाती है। वरुण का वृक्ष त्वचा संबंधी परेशानियों से भी राहत देता है। अगर त्वचा पर रूखापन, झुर्रियां और दाग धब्बे बढ़ गए हैं, तब भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह रक्त को साफ करता है और शरीर में वात दोष की वृद्धि को रोकता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं निकलते।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





