लाइफ स्टाइल

कस्टर्ड आइस्क्रीम का स्वाद बनाएगा आपकी गर्मियों को मजेदार

Kiran
4 Jun 2023 11:15 AM GMT
कस्टर्ड आइस्क्रीम का स्वाद बनाएगा आपकी गर्मियों को मजेदार
x
आवश्यक सामग्री
कस्टर्ड पाउडर - 2 बड़े चम्मच
फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1/2 लीटर
शक्कर - 1/2 कप
किशमिश - जरूरत अनुसार
बादाम - 10 (कटे हुए)
काजू - 10 (कटे हुए)
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
टूटी-फ्रूटी गार्निशिंग के लिए
बादाम-काजू गार्निशिंग के लिए
बनाने की विधि
- एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और 2 बडे़ चम्मच मिलाकर घोल बना लें।
- पैन में बाकी का दूध गर्म करें।
- एक उबाल आने पर आंच धीमी करके इसमें कस्टर्ड का घोल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसमें शक्कर मिलाकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इलायची पाउडर, फ्रेश क्रीम, बादाम-काजूस किशमिश मिलाएं।
- ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में डालें।
- इसे बादाम-काजू और टूटी-फ्रूटी से गार्निश करके फ्रीज़र में 2 घंटे तक रखें।
- अब आइस्क्रीम को कंटेनर से निकालकर ब्लेंडर में ब्लेंड करके सर्व करें।
Next Story