लाइफ स्टाइल

Life Style : धोने के बाद भी नहीं जाती प्लास्टिक के बर्तनों से बदबू जानिए टिप्स

Kavita2
27 Jun 2024 10:57 AM GMT
Life Style : धोने के बाद भी नहीं जाती प्लास्टिक के बर्तनों से बदबू जानिए टिप्स
x
Life Style : हम सबके किचन में प्लास्टिक के बर्तन होते ही होते हैं। ये स्टील के बर्तनों के तुलना में न सिर्फ सस्ते बल्कि हल्के भी होते हैं, जिस वजह से इन्हें कैरी करना आसान होता है, लेकिन इन बर्तनों की एक अलग प्रॉब्लम होती है वो है इनकी साफ- सफाई। इन पर लगे हल्दी या तेल के निशान जल्दी जाते नहीं। इतना ही नहीं कभी बार दो से चार बार धोने के बाद चिपचिपाहट भी बनी रहती है और अजीब सी बदबू आती रहती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं मददगार। आइए जान लेते हैं इसके बारे में।
कॉफी पाउडर coffee powder
कॉफी से प्लास्टिक के बर्तनों से आने वाली दुर्गंध को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए डिब्बे या टिफिन में कॉफी पाउडर को छिड़क दें और डिब्बे को बंद कर 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद डिशवॉश और पानी से बर्तन को साफ कर लें।
बेकिंग सोडा Baking soda
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से फर्नीचर से लेकर शीशे और यहां तक कि बर्तनों को भी चमकाया जा सकता है और उनसे आने वाली बदबू भी दूर की जा सकती है। साथ ही ये प्लास्टिक कंटेनर्स की चिपचिपाहट दूर करने में भी बेहद असरदार है। इसके लिए एक बड़े बर्तन या बाल्टी में गुनगुना पानी डालें और इसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें प्लास्टिक के बर्तनों को डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें।
नींबू और नमक Lemon and salt
नींबू की मदद से बर्तनों की चिकनाहट दूर होती है, साथ ही उन पर लगे दाग- धब्बों का सफाया होता है और बदबू से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए पानी में नींबू का रस और नमक मिलएं। इसे उबाल लें। हल्का ठंडा होने के बाद इनमें प्लास्टिक के बर्तनों को डालें। 5 मिनट रखने के बाद डिशवॉश से साफ कर लें।
Next Story