लाइफ स्टाइल

अलसी के बीज खाने का सही तरीका

Apurva Srivastav
15 Feb 2023 2:59 PM GMT
अलसी के बीज खाने का सही तरीका
x
बीजों को साबुत नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आंतें इसके पोषक तत्वों को सोख नहीं पाती हैं
वैसे तो कई सारे बीज हैं जिन्हें खाने से सेहत के कई सारे फायदे होते हैं। जो किसी बीमारी के इलाज के लिए कारगर सिद्ध होते हैं, उनमें से एक है अलसी का बीज। यह बीज कई सारे औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है।
अलसी का बीज भारत में हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके अनोखे फायदे के बारे में-
अलसी के बीज खाने का सही तरीका
1. अलसी के बीजों को साबुत नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आंतें इसके पोषक तत्वों को सोख नहीं पाती हैं। अगर आप अलसी के बीज का सेवन कर रहे हैं तो उसे पीसकर खाएं अधिक फायदा होगा।
2. कच्‍ची और आधी पकी अलसी न खाएं क्योंकि इनमें विषाक्त तत्व होते हैं। पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और पिसी हुई अलसी खाएं।
3. अलसी को पीसकर इसका पाउडर बना लें। सुबह उठकर एक चम्मच गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
4. कई बार आप जब सुबह उठते हैं तो आप थका-थका सा महसूस करते हैं। दरअसल ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण होता है, ऐसे में भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है। यह एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
5. दूध में भुनी हुई अलसी का पाउडर मिलाकर रात में पिएं। आप पाएंगे की आपको नींद अच्छी आ रही है। इसमें मैग्नीशियम होता है जो आपके तनाव को कम करके नींद को बेहतर बनाता है।
6. भुनी हुई अलसी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो अलसी को डाइट में शामिल करने से राहत मिलेगी।
7. अलसी का सेवन करना स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुनी अलसी में विटामिन सी और ओमेगा फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही स्किन को रेडिकल फ्री बनाने में भी मदद करता है
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story