लाइफ स्टाइल

दूध से दूर होगी कब्ज की समस्या

Apurva Srivastav
15 Jan 2023 2:50 PM GMT
दूध से दूर होगी कब्ज की समस्या
x
खजूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फल के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दू

आजकल कब्ज आम समस्या बन गई है। यह समस्या गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से होती है। इसके अलावा, कब्ज होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इनमें एक फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फाइबर की कमी से भी कब्ज की समस्या होती है। वहीं, अत्यधिक चाय या कॉफी का सेवन करने से भी पाचन तंत्र प्रभावित होता है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या से बवासीर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो सही दिनचर्या का पालन करें और संतुलित आहार लें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इन नियमों का पालन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से भी कब्ज में आराम मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


खजूर

खजूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फल के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही उच्च रक्तचाप और कब्ज में भी आराम मिलता है। खजूर में फाइबर, सेलेनियम, कॉपर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, हाई पोटेशियम, लो सोडियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1, सी, प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत और हाजमा दुरुस्त होता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रोजाना रात में एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में 2 खजूर मिलाकर सेवन करें। आप सेवन करने से कुछ घंटों पहले खजूर को पानी में भिगोकर रख दें। वहीं, सोने से पहले इसका सेवन करें। इसके अलावा, सुबह के समय भी खजूर वाला दूध का सेवन कर सकते हैं। रोजाना खजूर वाला दूध पीने से कब्ज में आराम मिलता है।


Next Story