लाइफ स्टाइल

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें, यहां जाने से डरते हैं लोग

Teja
4 Nov 2021 12:40 PM GMT
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें, यहां जाने से डरते हैं लोग
x
पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबड़ेसक | दुनियाभर में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। जहां आप अलग-अलग चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां कई जगहों पर आप पहाड़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं तो वहीं आप बीच और डेजर्ट को घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं । भारत में तो कई ऐसी जगहें हैं जहां आप विदेशों का मजा भारत में ले सकते हैं। दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं,लेकिन ये जगहें बेहद खतरनाक हैं, यहीं कारण है कि लोग इन जगहों पर घूमने जाने से कतराते हैं। अमेरिका की डेथ वैली का नाम तो आपने सुना ही होगा। कहा जाता है कि इस जगह पर 14 घंटे से अधिक को बिना पानी पीएं जिंदा नहीं रह सकता। ऐसे में जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में।

दनाकिल डिप्रेसन

दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक इथियोपिया के अफार इलाके में है। इसका हिस्सा इरीट्रिया से भी मिलता है। इस जगह पर एक इलाके में पिघला हुआ लावा फैला हुआ है। ये जगह इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि यहां कई ज्वालामुखी हैं, जो एक्टिव हैं।

माउंट वाशिंगटन

करीब 1917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट वाशिंगटन में 327 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। यहां पारा माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है।

नैट्रॉन झील

ये भी दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। तंजानिया की नैट्रॉन झील में पर्यटकों के तैरने पर मनाही है।

मदीदी नेशनल पार्क

ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन असल में यह जगह बेहद खतरनाक है। यहां दुनिया के सबसे जहरीले जीव रहते हैं। यहां कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं जिनके संपर्क में आते ही आपको गंभीर खुजली हो सकती है।

Next Story