लाइफ स्टाइल

'ठेचा वड़ा पाव' बनाने का महाराष्ट्रियन तरीका

Kiran
22 Jun 2023 2:55 PM GMT
ठेचा वड़ा पाव बनाने का महाराष्ट्रियन तरीका
x
आवश्यक सामग्री
- आधा कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- आधी कटोरी मूंगफली
- दो बड़ा चम्मच लहसुन (बारीक कटी हुई)
- एक चौथाई कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
- पांच पाव
- पांच आलू वड़ा
- मक्खन जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें।
- पैन के गरम होते ही इसमें मूंगफली डालकर सुखा ही भूनें।
- मूंगफली के भुनते ही आंच बंदकर इन्हें ठंडाकर छिलके उतार दें।
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालकर भूनें और आंच बंद कर दें।
- मिश्रण को ठंडाकर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- तैयार है ठेचा।
ऐसे तैयार करें पाव
- पाव सेंकने के लिए धीमी आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें।
- तवे के गरम होते ही इस पर मक्खन डालकर पिघलाएं।
- मक्खन पर पाव रखकर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- पाव को बीच में से काटकर इसके दोनों तरफ ठेचा लगाएं।
- पाव के एक हिस्से पर वड़ा रखकर दूसरा हिस्से इसके ऊपर रख दें।
- तैयार है महाराष्ट्रियन डिश ठेचा वड़ा पाव।
Next Story