लाइफ स्टाइल

पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने का सबसे आसान तरीका

Kajal Dubey
12 Aug 2021 10:29 AM GMT
पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने का सबसे आसान तरीका
x
पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे लगभग हर घर में खाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे लगभग हर घर में खाया जाता है। इसकी कई तरह की सब्जी बनती है। सलाद के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जो लोग अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं, वो प्रोटीन के लिए कच्चा पनीर खाते हैं। कुछ लोग इसे तलकर और इस पर मसाले बुरक कर स्नैक्स के रूप में इसका स्वाद चखते हैं। वैसे तो कोई इसे मार्केट से खरीदता है तो कई लोग घर पर भी टेस्टी पनीर बना लेते हैं, लेकिन मुश्किल तब हो जाती है, जब इसे ठीक तरह से स्टोर नहीं करने पर ये 1- 2 दिन में ही महकने लगता है या फिर खराब हो जाता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं और पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका ढूंढ रही हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पनीर को 2 या 3 दिन नहीं, बल्कि 1 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। ये पूरी तरह से फ्रेश भी बना रहेगा। आइये आपको बताते हैं पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के तरीकों के बारे में...।

पनीर को 1 हफ्ते तक फ्रिज में कैसे रखें सुरक्षित, जानिए

पनीर को 1 महीने तक स्टोर करने का तरीका

आप पनीर को 1 महीने तक भी आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले आप एक ट्रांसपेरेंट पॉलिथिन लीजिए। (आपको कलरफुल पॉलिथिन का इस्तेमाल नहीं करना है) आपकी ये पॉलिथिन पूरी तरह से साफ-सुथरी होनी चाहिए। जिपलॉक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें करीब 1 बड़ा चम्मच व्हाइट वेनेगर डालिए और पॉलिथिन में अच्छी तरह से फैला लीजिए। अब इसमें पनीर को रख दीजिए और इसे बंद कर दीजिए। (यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि पॉलिथिन के अंदर बिल्कुल भी हवा नहीं होनी चाहिए। आप इसे फ्रिज या फ्रिजर में स्टोर कर सकते हैं। आप ऐसा करके 1 महीने तक पनीर स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, इस पॉलिथिन को आपको 15 दिन में बदलना होगा और फिर पुराने तरीके से पनीर रख दीजिएगा। एक और ध्यान रखने वाली बात ये है कि पनीर को जब यूज करना हो तो उसे पॉलिथिन से निकालकर पहले हल्के गर्म पानी में डाल दीजिएगा, जिससे वो नर्म हो जाएगा। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल करिए।


इस तरीके से स्टोर करने पर पनीर बना रहेगा सॉफ्ट

पनीर को सॉफ्ट और फ्रेश तरीके से रखने का एक और तरीका ये है कि आप पनीर का टुकड़ा लीजिए। इसके बाद मलमल का या फिर कॉटन का कपड़ा लीजिए। इस कपड़े को आप पहले हल्का गीला कर लीजिए और फिर पूरा पानी निचोड़ दीजिए। ऐसा करने से कपड़ा हल्का नम रहेगा। इसके बाद इस कपड़े में पनीर रखिए और इसे चारो तरफ से फोल्ड कर दीजिए। अब इसे फ्रिज में रख दीजिए। इससे पनीर को सॉफ्टनेस और फ्रेशनेस बनी रहेगी। जब आपको लगे कि कपड़ा सूख गया है तो उसे फिर से नम करना पड़ेगा।


Next Story