लाइफ स्टाइल

Teeth Care: दांतों में परेशानी है तो भूलकर भी न खाये ये सब्जी

Sanjna Verma
18 July 2024 6:13 PM GMT
Teeth Care: दांतों में परेशानी है तो भूलकर भी न खाये ये सब्जी
x
Teeth Care: दांतों की समस्या भी कई बार काफी परेशान कर देती है। इस समस्या का इलाज और खानपान में ध्यान न दिया जाए तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि कुछ या सब्जियों का सेवन भी दांतों की समस्या को गंभीर बना सकते हैं।
खासतौर बीज वाले फल और सब्जियां। दांतों में बीज फंस जाने के कारण कई बार सूजन और दर्द भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको दांतों की समस्या है, तो कुछ फलों और सब्जियों का सेवन कम करें, या न ही करें। आसानी से खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन दांतों की समस्या को गंभीर होने से बचा सकता है।
टमाटर
टमाटर में बहुत छोटे-छोटे बीज होते है, जो दांतों में बहुत जल्दी फस सकते हैं। इसलिए इसके सेवन से बचें। जो दांतों की समस्या से पहले से ही परेशान हैं, उनकी समस्या बढ़ सकती है।
अनार
अनार खाने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन इसके दाने दांतों की समस्या को बढ़ा सकती है। अगर आपको दांतों की कोई समस्या है, तो अनार के बीजों का अधिक सेवन से बचना चाहिए।
बैगन
बैंगन का सेवन भी दांतों की समस्या को बढ़ा सकता है। इसमें भी छोटे-छोटे बीज होते हैं, जो
दांतों
में जाकर फंस जाते हैं।लेकिन इसमें मौजद फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए आप इसका कम मात्रा में सेवन कर भी सकते हैं।
अमरूद
अगर आपको दांतों की समस्या है, तो अमरूद का सेवन कम से कम करना बेहतर होता है। अमरूद में मौजूद Acid और बीज दांतों की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
Next Story