- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tawa Pulao :इस व्यंजन...
![Tawa Pulao :इस व्यंजन का स्वाद लाजवाब है Tawa Pulao :इस व्यंजन का स्वाद लाजवाब है](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/13/4381688-r.webp)
x
Tawa Pulao : मटर पुलाव तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको तवा पुलाव बनाना बताएंगे। नाम सुनकर लगता है कि इसे शायद तवे पर बनाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे बनाना आसान है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। इसका स्वाद बेमिसाल होता है और खाने वाला इसकी तारीफ करते-करते थक जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
बासमती चावल – 2 कप (पका हुआ)
आलू – 1
थोड़े से मटर
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
प्याज – 1
टमाटर – 2
लाल मिर्च पाउडर – स्वादनुसार
थोड़ी सी हल्दी
अदरक लहसुन का पेस्ट
जीरा
पाव भाजी मसाला – 2 टी स्पून
धनिया पत्ता – 2 टेबल स्पून
नींबू का रस
मक्खन – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले आलू और मटर को उबाल लें।
- प्याज, गाजर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर को बारीक काट लें।
- अब उबले हुए आलू का छिलका हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पेन में मक्खन डाल कर गरम करें और उसमें जीरा डालकर भुनें।
- इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालकर पकाएं और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं।
- अब बारीक कटा हुआ टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च डालकर मिलाएं।
- उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, पाव भाजी मसाला मिलाकर धीमी आंच पर 5–6 मिनट तक पकाएं।
- अब उबले हुए मटर, आलू, नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद पका हुआ चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर बारीक कटी हुई धनिया पत्ता डालकर मिलाएं।
- अब गैस बंद करके नींबू का रस डालकर रख दें। तैयार है आपका गरमा-गरम तवा पुलाव।
TagsTawa Pulaoव्यंजनस्वादलाजवाब Tawa Pulaodishtasteamazingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Renuka Sahu Renuka Sahu](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Renuka Sahu
Next Story