लाइफ स्टाइल

Tawa Idli: मसालेदार भोजन के रूप में यह व्यंजन सुपरहिट है

Sarita
26 Jun 2025 8:06 AM IST
Tawa Idli: मसालेदार भोजन के रूप में यह व्यंजन सुपरहिट है
x
Tawa Idli: रात की बची इडली से भी यह तैयार की जा सकती है। अगर यह बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं तो उसका तीखापन कम किया जा सकता है। इसे बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखा जा सकता है। यह मिनटों में तैयार हो जाती है। आपने अगर आज तक यह डिश नहीं बनाई है तो कोई बात नहीं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करें, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
इडली – 8-10
प्याज बारीक कटा – 1/2 कप
टमाटर कटे – 1/2 कप
लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
मक्खन – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
पाव भाजी मसाला – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले इडली लेकर उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद प्याज और धनिया पत्ती को बारीक काट लें और लहुसन का पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक नॉन स्टिक कड़ाही लेकर उसमें 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालें और मीडियम आंच पर गरम करें। मक्खन पिघलने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज डालें और चलाते हुए भूनें।
- प्याज जब ट्रांसपेरेंट नजर आने लगे तो उसमें बारीक कटे टमाटर डालें और पकाएं। एक से दो मिनट में टमाटर नरम हो जाएंगे।
- इसके बाद कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर सॉट करें।
- कुछ देर बाद इसमें 1-2 चम्मच पानी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। मिश्रण को एक मिनट तक और पकाएं।
- अब इस मिश्रण में नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर ठीक से मिक्स करें और कुछ देर पकाने के बाद इडली के टुकड़े डाल दें।
- अब चम्मच की मदद से मसाले के साथ इडली को अच्छी तरह मिला लें। फिर 1-2 मिनट तक इडली को चलाते हुए सॉट करने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब तवा इडली को एक प्लेट में निकाल लें। ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर टेस्टी तवा इडली सर्व करें।
Next Story