- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tasty Snacks: आसान...

x
Tasty Snacks: हम बात कर रहे हैं चीजी पनीर कटलेट की, ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। बच्चों के साथ-साथ आप अपने घर के बड़ों को भी ये स्नैक्स परोस सकती हैं। इसे जो भी खाएगा वो आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
पनीर चीज कटलेट बनाने का सामान
पनीर: 200 ग्राम
आलू: 2 मध्यम
चीज: 50 ग्राम
हरी मिर्च: 2
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
गरम मसाला: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच
पानी: 1/4 कप
तेल
पनीर चीज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मसले हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए।
मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और उन्हें चपटे कटलेट के आकार में दबाएं। सभी कटलेट्स को एक प्लेट में रखें। अब एक अलग गहरी प्लेट में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला बैटर तैयार करें।
इसके बाद हर कटलेट को पहले कॉर्नफ्लोर बैटर में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें ताकि कटलेट्स पर एक समान कोटिंग हो जाए। जब सभी कटलेट तैयार हो जाएं तो इसे गर्म तेल की कढ़ाई में सुनहरा होने तक तलें। गर्मागर्म चीजी पनीर कटलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
TagsTasty SnacksपनीरकटलेटTasty SnacksPaneerCutletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





