- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सुबह का टेस्टी नाश्ता...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे दैनिक आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सुबह का नाश्ता होता है। शोध पुष्टि करते हैं कि जो लोग सुबह भरपेट पौष्टिक आहार से भरपूर नाश्ता करते हैं वह कम बीमार होते हैं और इससे संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर रखा जा सकता है। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग सुबह ब्रेड-रस्क जैसी चीजों को खाना अधिक पसंद करते हैं। क्या ये सेहत के लिए फायदेमंद है, इसे अच्छा नाश्ता माना जा सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम में से ज्यादातर लोगों को चाय में रस्क-ब्रेड को डुबाकर खाना पसंद होता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्रेड और रस्क दोनों को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक पाया गया है।
आइए जानते हैं कि इससे क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं?आहार विशेषज्ञ ऋचा अवस्थी कहती हैं, रस्क और ब्रेड दोनों हमारे लिए नुकसानदायक है, दुर्भाग्य से लगभग हर घर में इनका रोजाना सेवन किया जाता रहा है। भले ही ये आपको स्वादिष्ट लगते हैं और नाश्ते में पेट भर देते हैं पर इसमें मौजूद कई चीजें पाचन से लेकर पूरी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
रस्क-ब्रेड में ट्रांस फैट, एडिटिव्स, एडेड शुगर और ग्लूटेन होता है, जो धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है।रस्क की ही तरह अगर आप चाय के साथ ब्रेड भी खाते हैं तो इसके भी कई नुकसान हैं। व्हाइट ब्रेड, अत्यधिक प्रोसेस्ड आटा और एडिटिव्स जैसे अस्वास्थ्यकर चीजें से बनाए जाते हैं। बहुत अधिक सफेद ब्रेड का सेवन मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड चीजों के सेवन से शरीर की सूजन प्रतिक्रिया बढ़ सकती है जिससे कि आंतों के माइक्रोबायोम की दिक्कतों के बढ़ने का भी खतरा रहता है।