- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डिनर में बनाए टेस्टी...
लाइफ स्टाइल
डिनर में बनाए टेस्टी और हेल्दी 'स्टफ्ड भिंडी'...जाने रेसिपी
Subhi
12 May 2022 11:56 AM IST

x
'स्टफ्ड भिंडी'
सामग्री :
250 ग्राम भिंडी, 2 टेबलस्पून तेल, 1 प्याज पतले टुकड़ों में कटा, 1 टमाटर बारीक कटा, 1/2 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, 1 कप पनीर, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर
विधि :
भिंडी धोकर साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
एक बोल में सारे मसाले व पनीर को अच्छी तरह मिलाएं।
प्रत्येक भिंडी में बीच से कट लगाकर उसमें पनीर का मसाला भरें।
पैन में तेल गरम करें, हींग जीरा चटकाने के बाद प्याज, टमाटर भूनें।
फिर इसमें पनीर स्टफ्ड भिंडी भूनें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
स्टफ्ड भिंडी तैयार है, चपाती या चावल के साथ सर्व करें।
Next Story





