- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नाश्ते में बनाए टेस्टी...
लाइफ स्टाइल
नाश्ते में बनाए टेस्टी और हेल्दी 'क्रिस्पी सोया कटलेट'...जाने रेसिपी
Subhi
14 May 2022 12:01 PM IST

x
'क्रिस्पी सोया कटलेट'
सामग्री :
1/2 कप सोया ग्रेन्युल्स, 1/4 कप चना दाल, 1/4 कप उबला व मैश किया आलू, 1 छोटा चम्मच अदरक, हरी मिर्च और लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1/4 कप ब्रेड क्रंब्स और डीप फाई करने के लिए रिफाइंड ऑयल
विधि :
चना दाल को एक घंटा पानी में भिगो लें।
सोया ग्रेन्युल्स को भी आधा घंटा पानी में भिगोएं।
दोनों चीज़ों को पानी से निकाल लें।
प्रेशर कुकर में दोनों चीज़ें व एक कप पानी डालकर सीटी आने तक पकाएं।
ठंडा करें और मिक्सी में पेस्ट बना लें।
अब बारी सारी चीज़ें मिलाकर लंबा या गोल कटलेट बना लें।
लंबे कटलेट के बीच में टूथपिक लगा दें।
गरम तेल में मीडियम गैस पर सेंक लें।
बढ़िया क्रिस्पी कटलेट तैयार है।
Next Story





