लाइफ स्टाइल

Tanning Remove Tips: गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए इन तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, चमक उठेगा चेहरा

Sarita
18 April 2025 12:59 PM IST
Tanning Remove Tips: गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए इन तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, चमक उठेगा चेहरा
x
Tanning Remove Tips: गर्मियों में टैनिंग हटाने के लिए लोग अक्सर डी-टैनिंग का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, हर बार डी-टैनिंग करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है. ऐसे में आप होममेड मॉइश्चराइजर की मदद से भी टैनिंग हटा सकते हैं. टैनिंग हटाने के लिए नींबू, शहद और बेसन को काफी कारगर माना जाता है. आइए जानते हैं टैनिंग रिमूव करने के लिए आप किस तरीके से नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं|
चेहरे से कैसे हटाएं टैनिंग-
नींबू और शहद का करें इस्तेमाल
गर्मियों में चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए आप नींबू और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो कालेपन को दूर करने में कारगर है. वहीं शहद त्वचा को नमी देता है. नींबू और शहद कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद है. इसके लिए शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और बाद में चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें. बेहतर नतीजों के लिए आप इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं|
नींबू-शहद और हल्दी का इस्तेमाल करें
टैनिंग हटाने के लिए आप नींबू और शहद में हल्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं. हल्दी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं. लेकिन अगर आपको हल्दी से एलर्जी है तो आप केवल नींबू और शहद का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
आप बेसन, नींबू और शहद का मिश्रण भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके लिए बेसन और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. अगर आप इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाते हैं तो लंबे समय तक टैनिंग और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं|
Next Story