- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tandoori...
लाइफ स्टाइल
Tandoori Sandwich:बच्चों के लिए बनाएं स्पाइसी तंदूरी सैंडविच
Sarita
5 Oct 2025 12:08 PM IST

x
Tandoori Sandwich: कई तरह की अलग-अलग डिश को वीकेंड पर बनाकर खाना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं अगर आप नाश्ते में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो आप घर पर आसानी से बच्चों के लिए स्पाइसी तंदूरी सैंडविच को बना सकते हैं. ये खाने में उनको काफी ज्यादा पसंद आएगा. सैंडविच को ग्रिल करके भी आप अच्छे से चाय के साथ या हरी चटनी के साथ में भी आप खा सकते हैं. अलग-अलग तरह की सब्जियों को शामिल करके भी आप आसानी से खा सकते हैं. आइए आपके बताते हैं आसानी से बनने वाली रेसिपी के बारे में आप भी नोट कर लें रेसिपी|
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनाने की सामग्री:
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनाने के लिए पनीर के टुकड़े, गाढ़ी दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, अपने पसंद के मसाले, चाट मसाला, नींबू का रस, नमक, तेल, ब्रेड,बटर या ऑलिव ऑयल, प्याज,शिमला मिर्च, हरी चटनी, पत्ता गोभी इन चीजों की जरूरत होगी|
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनाने की विधि:
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल लेना है और फिर दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस नमक को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर लेना है. इसके बाद आपको ऊपर से पनीर डालकर अच्छे से मिला देना है और फिर 30 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए आपको अलग रख देना है और फिर इसके बाद आपको एक पैन लेना है और उसमें तेल डालकर गरम कर लेना है और फिर मैरिनेट की हुई फिलिंग को भी डालकर अच्छे से पका लेना है सुनहरा होने तक आपको पकाना है. एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसमें बटर लगाना है और फिर हरी चटनी और मेयोनेज या दही को भी और फिलिंग को और प्याज,शिमला मिर्च आप डाल सकते हैं. दूसरा ब्रेड स्लाइस को ऊपर से रखकर बंद कर दें. सैंडविच मेकर या आप तवे पर भी इसको गरम कर सकते हैं. सुनहरा और क्रिस्पी होने तक ग्रिल करते रहें. अब आपका स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनकर तैयार हैं. केचप, हरी चटनी के साथ में इसको आसानी से बनाकर खा सकते है|
TagsTandoori Sandwichस्पाइसीतंदूरीसैंडविच Tandoori SandwichSpicy Tandoori Sandwich जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





