लाइफ स्टाइल

Tandoori Momos: यह डिश दूर कर देगी आपकी बोरियत

Sarita
26 July 2025 12:27 PM IST
Tandoori Momos: यह डिश दूर कर देगी आपकी बोरियत
x
Tandoori Momos: आजकल लोग मोमोज के लिए बाजार का रुख करते दिखते हैं, खास तौर से बच्चे। आप हमारे द्वारा बताई गई डिश घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं। यह फ्यूजन स्नैक न केवल बनाने में आसान है बल्कि इसका स्मोकी फ्लेवर और चटपटी चटनी आपके स्वाद को एक नया ही अनुभव देंगे। अब जब भी कुछ नई और अलग चीज खाने की इच्छा हो तो इसे आजमाकर जरूर देखें।
भरावन के लिए सामग्री (Ingredients)
2 छोटा चम्मच तेल
1 कली लहसुन बारीक कटा हुआ
½ प्याज बारीक कटा हुआ
1 गाजर कद्दूकस की हुई
2 कप पत्ता गोभी कद्दूकस की हुई
½ छोटा चम्मच काली मिर्च कुटी हुई
½ छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
तंदूरी मैरिनेशन के लिए सामग्री
½ कप दही (गाढ़ा)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच तेल
¼ छोटा चम्मच नमक
तंदूरी फ्लेवर के लिए सामग्री
2 बड़ा चम्मच तेल
2 छोटे टुकड़े गरम कोयला
½ छोटा चम्मच घी
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, नमक और तेल मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें। इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और लहसुन डालकर हल्का भूनें। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- कद्दूकस की हुई गाजर और पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा नरम होने तक पकाएं। काली मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं और ठंडा होने दें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेल लें। प्रत्येक बेली हुई रोटी के बीच में भरावन रखें और किनारों को मोड़कर अपनी पसंद का आकार दें।
- एक स्टीमर में पानी उबालें। मोमोज को स्टीमर की ट्रे पर रखें ताकि वे आपस में न छुएं। 10 से 12 मिनट तक या जब तक वे चमकदार न दिखने लगें भाप में पकाएं।
- एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नींबू का रस, तेल और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें।
- पके हुए मोमोज को मैरिनेशन में डालकर अच्छी तरह लपेट लें। कम से कम 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने दें।
- एक कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और मैरीनेट किए हुए मोमोज डालें। मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं फिर पलटकर सभी तरफ से अच्छी तरह पका लें।
- बीच में एक छोटी कटोरी रखें और उसमें गरम कोयले के टुकड़े रखें। ऊपर से घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें। 2 से 3 मिनट तक धुंआ लगने दें।
- यदि आप धुंआ नहीं देना चाहते हैं तो मैरीनेट किए हुए मोमोज को थोड़े से तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं जब तक कि वे हल्के सुनहरे और थोड़े कुरकुरे न हो जाएं।
- तंदूरी मोमोज को चाट मसाला और हरे धनिये से सजाकर चटपटी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Next Story