लाइफ स्टाइल

देसी स्नैक्स में ले पालक आलू टिक्की का स्वाद

Kiran
15 Jun 2023 12:50 PM GMT
देसी स्नैक्स में ले पालक आलू टिक्की का स्वाद
x
आवश्यक सामग्री
पालक - 2 किलो
आलू - 4-5
टमाटर - 6-7
जीरा पाउडर - 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
चीज कद्दूकस - 3-4 चम्मच
तेल - जरुरत अनुसार
टोमेटो केचअप - स्वादअनुसार
नमक - स्वादअनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले पालक को धोकर उसके डंठल को अलग कर लें।
- इसके बाद पालक को गर्म पानी में डालें। जैसे पालक नर्म हो जाए तो उसे बारीक-बारीक काट लें।
- अब आलू को उबाल लें। उबालने के बाद आलू को मैश कर लें।
- जब आलू मैश हो जाए तो उसमें पालक बारीक-बारीक काटकर डाल दें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में चीज को कद्दूकस करके डालें।
- इसके बाद जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा मसाला लेकर गोलाकार में टिक्कियां बना लें।
- ऐसे ही बाकी बचे मिश्रण से टिक्कियां तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें तैयार की गई टिक्कियां फ्राई कर लें।
- जैसे टिक्कियां ब्राउन हो जाए तो उन्हें किसी प्लेट में निकाल लें।
- आपकी टिक्कियां बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story