लाइफ स्टाइल

गर्मियों में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

SHIDDHANT
2 April 2026 9:49 PM IST
गर्मियों में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
x
Delhi दिल्ली। डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता के साथ गर्मियों का तेज तापमान आंखों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। लंबे समय तक धूप में रहना, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। ये छोटे-छोटे उपाय स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वाले छात्रों और ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। गर्मियों में धूप और गर्म हवा से आंखें प्रभावित होती हैं, इसलिए इन आदतों को अपनाकर आंखों को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है।


भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सबसे आसान और प्रभावी तरीका बताता है। जैसे आई पामिंग, 20-20-20 का नियम। इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है। आंखों की देखभाल के अन्य आसान उपाय भी हैं, जैसे पॉमिंग करना।

इसके लिए रोज सुबह-शाम 2-3 मिनट दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है। त्राटक का अभ्यास भी फायदेमंद है। इसके लिए मोमबत्ती की लौ या किसी काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। इससे ध्यान की क्षमता भी बढ़ती है। आंखों की एक्सरसाइज करना भी गर्मियों में आंखों को विशेष तौर पर राहत देता है। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल-गोल घुमाएं। पास और दूर की वस्तुओं पर फोकस बदलें। साथ ही बेहद आसान उपाय है पानी के छींटे आंखों पर मारना। इसके लिए बाहर से आने या काम से छोटा ब्रेक लेकर समय-समय पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दें। स्क्रीन टाइम कम करें, अच्छी रोशनी में काम करें और रोजाना पर्याप्त नींद लें।
Next Story