- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पहली बार योग करते समय...
![पहली बार योग करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल पहली बार योग करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/15/1697046--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 21 जून को विश्व योग दिवस है। भारत को योग गुरु माना जाता है, जिसने दुनिया के तमाम देशों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया। लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मानसिक और शारीरिक सेहत को बनाए रखने के लिए योगासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। योगाभ्यास हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है। किसी भी तरह की बीमारी हो, योग से राहत दिलाती है। योग के महत्व को समझते हुए लोग आजकल यूट्यूब या ऑनलाइन वीडियो देखकर योगाभ्यास करने लगे हैं। लेकिन अगर आप पहली बार योगासन करने जा रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। योगाभ्यास करते समय कुछ बेसिक गलतियों के कारण योग का असर उल्टा पड़ सकता है। योग करते समय कुछ छोटी छोटी गलतियों से बचना चाहिए। इसलिए पहली बार योग करते समय इन बातों का खास ख्याल रखें।