लाइफ स्टाइल

इस मौसम में शरीर के हाइड्रोजन का रखें खास ध्यान, करें इन चीजों का सेवन

Tara Tandi
29 March 2022 5:56 AM GMT
इस मौसम में शरीर के हाइड्रोजन का रखें खास ध्यान, करें इन चीजों का सेवन
x

इस मौसम में शरीर के हाइड्रोजन का रखें खास ध्यान, करें इन चीजों का सेवन 

देशभर में इस समय गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। बढ़ते तापमान के साथ शरीर को इस मौसम में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में इस समय गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। बढ़ते तापमान के साथ शरीर को इस मौसम में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। तेज धूप और लू के कारण शरीर में मौजूद पानी की मात्रा तेजी से कम होने लगती है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की स्थिति में थकान, कमजोरी, चक्कर आने, बुखार जैसी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन दिक्कतों से बचे रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना कम से कम 3-4 लीटर तक पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों के मौसम में कई फल-सब्जियां भी बहुतायत में उपलब्ध होती हैं जिनका सेवन करके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है। पानी के साथ इन चीजों का भी सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। कई फल आपको न सिर्फ निर्जलीकरण की समस्या से बचाते हैं साथ ही शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की भी पूर्ति कर सकते हैं। बढ़ते तापमान के साथ शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इस बात का खास ख्याल रखें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि पानी के अलावा और किन चीजों की मदद से शरीर को आसानी से हाइड्रेटेड रखा जा सकता है?
पानी और पोषक तत्वों से भरपूर है खीरा
गर्मी के इस मौसम में शरीर के स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा को आहार में शामिल करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। खीरा में लगभग 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है, साथ ही यह शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-के, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भी पूर्ति करने में मदद करता है। अन्य पानी से भरपूर सब्जियों की तुलना में, खीरे में सबसे कम कैलोरी होती है। आधा कप (52-ग्राम) खीरे में अनुमानित केवल 8 कैलोरी होती है। खीरा का सेवन करना वजन को नियंत्रित बनाए रखने के साथ शरीर के डिटॉक्स में भी मददगार हो सकता है।
गर्मियों में खाएं तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज लोगों की पहली पसंद होते हैं। तरबूज न सिर्फ स्वाद के लिहाज से बेहतर हैं साथ ही शरीर के हाइड्रेशन के लिए भी इसे आप खा सकते हैं। 1 कप (154-ग्राम) सर्विंग में आधा कप (118 मिली) से अधिक पानी होता है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए और मैग्नीशियम सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह कैलोरी में भी काफी कम होता है, ऐसे में तरबूज का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
छाछ है काफी सेहतमंद
बढ़ते तापमान में निर्जलीकरण की समस्या से बचाने के लिए छाछ पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। छाछ एक उत्कृष्ट पेय है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स, विशेष रूप से पोटेशियम और पानी से भरपूर होता है। इसके एक पेय से 90 प्रतिशत से अधिक पानी प्राप्त किया जा सकता है। छाछ पीने से गर्मी के साइड इफेक्ट्स से मुकाबले और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। छाछ सहित अन्य डेयरी उत्पाद विटामिन्स और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं।
Next Story