- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tadka Idli: नाश्ते के...

x
Tadka Idli: इडली कई तरह से बनाई जाती है। इसमें से एक है तड़का इडली। यह ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट चीज है। इसे बच्चे हों या बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं। आप भी अगर इडली से खुशी महसूस करते हैं और इसका नया कलेवर आजमाना चाहते हैं तो इस पर भरोसा जताएं। यह बनाना काफी आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। यह बहुत लजीज होती है और एक बार खाने के बाद जल्द ही दोबारा इसकी फरमाइश की जाएगी। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करेंगे तो इसे बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
सूजी (रवा) – 2 कप
चावल पके – 1 कप
दही – 1 कप
टमाटर – 2-3
प्याज – 2
सांभर मसाला – 2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 12-15
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
भुनी चना दाल – 2 टी स्पून
उड़द धुली दाल – 1 टी स्पून
नींबू – 2
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी डाल दें। इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में खट्टा दही, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर 1 मिनट तक अच्छे से घोलें और बैटर तैयार कर लें।
- इसके बाद इस घोल को ढककर 30 मिनट के लिए किसी गरम जगह पर रख दें। अब तड़का लगाने की कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें राई और कढ़ी पत्ते डाल दें। राई जब चटकने लगे तो उसमें चना और उड़द दाल डाल दें।
- इसके बाद गैस बंद कर इस तड़के को इडली के घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा डालें और ठीक से मिला दें।
- घोल पूरी तरह से तैयार होने के बाद इडली पॉट में घोल डालकर इडली तैयार कर लें और उन्हें एक बर्तन में निकालकर रखते जाएं।
- पूरे घोल की इडली बनने के बाद उनके टुकड़े कर एक बर्तन में रख दें। अब प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें।
- कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। इसके बाद राई, कढ़ी पत्ते डालकर भूनें। इसमें प्याज और टमाटर डालकर पकने दें।
- जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो ऊपर से सांभर मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद प्याज-टमाटर के मसाले में दो नींबू का रस डालकर मिला लें और फिर थोड़ा सा पानी डालकर इडली डाल दें।
- करछी की मदद से पलट-पलटकर इडली के साथ मसाले को अच्छे से मिक्स कर लें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। तैयार है तड़का इडली। इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
TagsTadka Idliस्वादिष्टव्यंजनTadka IdliDeliciousDishes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





