लाइफ स्टाइल

शकरकंद चाट बाजरा खिचड़ी, जानें इसे देसी स्टाइल में बनाने का तरीका

Renuka Sahu
1 Dec 2023 7:20 AM GMT
शकरकंद चाट बाजरा खिचड़ी, जानें इसे देसी स्टाइल में बनाने का तरीका
x

सर्दियों में स्वस्थ खान-पान बहुत जरूरी है. लेकिन स्वाद भी ज़रूरी है. ऐसे में आप कुछ देसी प्रोडक्ट्स ट्राई कर सकते हैं। इनका न केवल स्वाद अच्छा होता है, बल्कि ये स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। सर्दियों में आप शकरकंद का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट चाट बना सकते हैं, जिसे आप बाजार से खरीद सकते हैं. जानें बाजरे की खिचड़ी, शकरकंद चाट और मक्के का साग बनाने की विधि.

बाजरे की खिचड़ी
सामग्री: • बाजरा : 1/3 कप • धुली मूंग दाल :1/8 कप • धुली मसूर दाल : 1/8 कप • घी: 2 चम्मच • जीरा : 1 चम्मच • हींग : 1/4 चम्मच • लौंग :2 • सूखी लाल मिर्च : 2 • कटा प्याज : 1 • अदरक-लहसुन पेस्ट :1 चम्मच • कटा टमाटर : 2 • नमक-स्वादानुसार • हल्दी पाउडर : 1 चम्मच • लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच • गरम मसाला पाउडर :1/2 चम्मच • बारीक कटी मिक्स सब्जियां (गाजर, गोभी, मटर, आलू):1 कप • पानी :2/1 कप • धनिया पत्ती: गार्निशिंग के लिए

विधि: बाजरा और सभी दाल को धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, लौंग, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें। जब साबुत मसालों की खुशबू आने लगे तो कुकर में प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। मसालों को धीमी आंच पर खूब अच्छी तरह से पकाएं। अब कुकर में सब्जियां, बाजरा और दाल डालकर चार से पांच मिनट तक भूनें। पानी डालें। नमक एडजस्ट करें और कुकर बंद करके धीमी आंच पर दो सीटी लगाएं। गैस ऑफ करें और कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें। धनिया पत्ती से गार्निश कर बाजरे की खिचड़ी को गर्मागर्म सर्व करें।

सरसों का साग
सामग्री: • सरसों साग : 750 ग्राम • पालक साग : 250 ग्राम • बथुआ साग : 250 ग्राम • पानी : 2 कप • नमक : स्वादानुसार • मक्के का आटा : 1 1/2 कप • हरी मिर्च :4 • अदरक :1 टुकड़ा • प्याज : 2 • लौंग : 6 • घी : 100 ग्राम • लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच • गरम मसाला : 1/2 चम्मच • धनिया पाउडर : 1/2 चम्मच

विधि: तीनों साग को अच्छी तरह से साफ करके, धोकर कुकर में नमक और पानी के साथ डालें। तीन से चार सीटी लगाएं और गैस ऑफ कर दें। साग से पानी निचोड़ लें और पानी को एक ओर रख दें। साग को अच्छी तरह से मैश करें और उसमें मकई का आटा डालकर मिलाएं। गैस ऑन करें। अब कुकर में साग वाला पानी और जरूरत महसूस हो तो थोड़ा-सा और पानी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए साग को पकाएं। हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक डालें। धीमी आंच पर साग के गाढ़े होने तक पकाएं। तड़का के लिए कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर और लौंग डालें। प्याज के सुनहरा होने तक भूनें । अब तैयार साग को इस तड़के में डालकर मिलाएं और सर्व करें।

शकरकंद की चाट
सामग्री: • शकरकंद (बड़ा) :1 • तेल या घी :2 चम्मच • कटा हुआ प्याज : 1 • बारीक कटी धनिया पत्ती :1 चम्मच • लाल मिर्च पाउडर : स्वादानुसार • चाट मसाला : 1 छोटा चम्मच • नमक : स्वादानुसार • नीबू का रस :3 चम्मच • हरी चटनी : 1 चम्मच • इमली की चटनी :1 चम्मच गार्निशिंग के लिए : • अनार के दाने :2 चम्मच • भुनी हुई मूंगफली : मुट्ठी भर • पुदीना के पत्ते : 2 चम्मच

विधि
शकरकंद को धोकर, कपड़े से पोंछकर सुखा लें। इसके बाद जैसे आप बैंगन को गैस पर भूनती हैं, ठीक वैसे ही शकरकंद को भी भून लें। आप चाहें तो लोहे के तवे पर भी शकरकंद को भून सकती हैं। इसके लिए तवा गर्म करें और उसके ऊपर शकरकंद रखें। शकरकंद को किसी बरतन से ढक दें और धीमी आंच उसे पकाएं। बीच-बीच में शकरकंद को पलटती रहें वरना जल जाएगा। जब शकरकंद अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस ऑफ करें। उसे हल्का ठंडा होने दें और फिर छिलका छील लें। शकरकंद को मनपसंद आकार में काटें। पैन में तेल या घी गर्म करें और शकरकंद को सुनहरा होने तक तल लें। आप चाहें तो बिना तले भी शकरकंद चाट बना सकती हैं। अब एक बड़े बरतन में भुना हुआ शकरकंद, बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हल्का-सा नमक डालकर मिलाएं। नीबू का रस, हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर मिलाएं। अनार के दाने, मूंगफली और पुदीना से गार्निश कर सर्व करें।

Next Story