- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sweet Corn Cutlet:...
लाइफ स्टाइल
Sweet Corn Cutlet: किसी भी पार्टी के लिए नाश्ते के साथ एक कुरकुरा नाश्ता
Sarita
11 Sept 2025 7:58 AM IST

x
Sweet Corn Cutlet:आज हम स्वीट कॉर्न से एक बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट कटलेट तैयार करने जा रहे हैं। आप इसे टोमैटो सॉस, मेयोनीज या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। इसे नाश्ते में या घर पर किसी पार्टी में स्टार्टर के तौर पर भी आजमाया जा सकता है। इस शानदार डिश से घर के बच्चे और बड़े सब खुश हो जाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
स्वीट कॉर्न के दाने - 1 कप
आलू - 2 (उबले हुए)
शिमला मिर्च - 1/2 कटोरी (बारीक कटी हुई)
4 ब्रेड का चूरा
नमक - आधा छोटा चम्मच
अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया)
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया - 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मैदा - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच से कम
तेल - 2-3 बड़े चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले स्वीट कॉर्न के दाने को हल्का दरदरा पीस लें। आलू को छीलें और एकदम बारीक मैश कर लें।
- मैश किए हुए आलू, स्वीट कार्न, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, आधा ब्रेड का चूरा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। कटलेट के लिए मिश्रण तैयार है।
- मैदा को थोड़ा पानी और 2 चुटकी नमक डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोलें और पानी डालकर पतला मैदा का घोल तैयार कर लें।
- कटलेट के लिए तैयार मिश्रण से थोड़ा मिश्रण निकालकर गोल आकार देकर उसे मैदा के घोल में डिप करें। फिर ब्रेड का चूरा अच्छी तरह कटलेट के चारों ओर लपेट दें।
- सारे कटलेट इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लें। नॉन स्टिक तवा गरम करने रख दें और इस पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब कटलेट सेंकने के लिए तवे पर लगा दें। कटलेट पर थोड़ा-थोड़ा तेल चारों ओर डाल दें।
- जब कटलेट नीचे से ब्राउन हो जाए तब पलट दें और दोनों ओर ब्राउन होने तक सेंक लें। तैयार है स्वीट कॉर्न कटलेट।
Next Story





