- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sweet Corn Curry: इस...
लाइफ स्टाइल
Sweet Corn Curry: इस बार रूटीन से हटकर ट्राई करें ये डिश
Sarita
20 April 2025 9:52 AM IST

x
Sweet Corn Curry: अगर आप रूटीन खाने से बोर हो गए हैं और नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो उसके लिए भी कॉर्न करी एक बेहतरीन चोइस होती है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए स्वीट कॉर्न के साथ ही टमाटर और काजू की बनी प्यूरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।
सामग्री (Ingredients)
स्वीट कॉर्न (उबला) – 1 कप
काजू पेस्ट – 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे – 3
प्याज बारीक कटा – 1
क्रीम – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेजपत्ता – 1
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले स्वीट कॉर्न लेकर उन्हें उबाल लें। इसके बाद प्याज और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा डालकर कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक कि प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकने दें।
- अब इस मसाले में बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं। चाहें तो टमाटर की जगह टमाटर प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें।
- कुछ देर पकाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर चलाएं। काजू पेस्ट बनाने के लिए काजू को मिक्सर में डालकर दूध मिलाकर ब्लेंड कर तैयार करें।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और उबलने की शुरुआत होने लगे तो इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर मिक्स करें।
- फिर क्रीम, गरम मसाला, मसली हुई कसूरी मेथी और हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को करछी से मिलाते हुए 5 मिनट तक पकने दें। तैयार है स्वीट कॉर्न करी।
TagsSweet CornCurryडिश Sweet CornDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





