लाइफ स्टाइल

Sweet Corn Chaat: घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी और चटपटा स्वीट कॉर्न चाट

Sarita
4 Feb 2026 12:10 PM IST
Sweet Corn Chaat: घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी और चटपटा स्वीट कॉर्न चाट
x
Sweet Corn Chaat: मीठे कॉर्न के दाने और मसालों का मेल इस चाट को खास बना देता है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. घर पर अचानक मेहमान आ जाएं और आपको समझ न आए कि क्या बनाएं, तब स्वीट कॉर्न चाट को आप जल्दी से तैयार करके सर्व कर सकते हैं. इसका मजेदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा|
स्वीट कॉर्न चाट बनाने के लिए सामग्री :
स्वीट कॉर्न- 1 कप
प्याज- 1बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
काला नमक- स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार
सेव- जरूरत के अनुसार
स्वीट कॉर्न चाट को कैसे करें तैयार :
स्वीट कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें. अब एक बड़े बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न को डाल दें.
इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. अब स्वादनुसार काला नमक और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें. अगर आप और ज्यादा स्वाद चाहते हैं तो ऊपर से थोड़ा सा मक्खन डाल सकते हैं.
प्लेट में निकालकर चाट को सर्व करें. ऊपर से सेव डाल दें. इस तरह से आप स्वीट कॉर्न चाट को बना सकते हैं|
Next Story