लाइफ स्टाइल

गर्मियों में अंडरआर्म्स का पसीना परेशान कर रहा,अपनाएं ये तरीके

HARRY
11 Jun 2023 6:26 PM GMT
गर्मियों में अंडरआर्म्स का पसीना परेशान कर रहा,अपनाएं ये तरीके
x
जल्द मिलेगी निजात
Body Care: गर्मी के मौसम में हर कोई पसीने की वजह से परेशान रहता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके पसीने से काफी गंदी बदबू आती है। खासकर कि अंडरआर्म्स के पसीने की वजह से लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोग इससे बचने के लिए तेज खूशबू वाले परफ्यूम लगाते हैं। जिससे इस बदबू से कुछ देर के लिए छुटकारा मिल जाता है। जब परफ्यूम से भी ये बदबू कम नहीं होती तो लोग शर्मिंदा होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो आप कुछ घरेलू उपायों को करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।
जी हां, अगर आप भी अंडरऑर्म्स के पसीने से परेशान रहते हैं, अंडरऑर्म्स की बदबू आपको भी शर्मिंदा करती है तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अंडरआर्म्स के पसीने के अगर आप परेशान हैं तो अपने अंडरआर्म्स पर गुलाब जल छिड़कना शुरू कीजिए। अगर चाहें तो नहाने के पानी में भी गुलाब जल मिला सकते हैं। इससे शरीर में आने वाली बदबू से राहत मिलेगी।
इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाने से आप इस बदबू से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स पर लगाना है और फिर सादे पानी से धो देना है।
आलू आपके पसीने की बदबू को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाला लो-एसिडिक कम्पाउंड पसीने को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस आलू को प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ना होता है।
Next Story