लाइफ स्टाइल

जिम में बहा रहें हैं पसीना फिर भी नहीं बन रही बॉडी

HARRY
4 May 2023 4:20 PM GMT
जिम में बहा रहें हैं पसीना फिर भी नहीं बन रही बॉडी
x
ये टिप्स आयेंगी काम

जनता से रिश्ता | आजकल के युवा मनचाही बॉडी बनाने के लिए जिम में खूब व्यायाम करते हैं। किन्तु फिर भी बॉडी बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जीवनशैली और खान-पान मे कुछ बदलाव से काफी जल्द ही परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

प्रोटीन

प्रोटीन हमारे भोजन का मुख्य मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। यदि जिम करने के दौरान पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन नही करते तो आपकी मांसपेशियां कम मजबूत होगी और रिकवरी में भी काफी समय लगेगा और उचित परिणाम देखने को नहीं मिलेगें।

नींद

पर्याप्त नींद ना लेना भी प्रमुख कारणों में से एक जिससे हमें मनचाहें परिणाम देखने को नही मिलते हैं। प्रतिदिन रोज हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए जोकि हमारे शरीर में एक अच्छी रिकवरी करती है और साथ ही रिकवरी के समय को भी कम करती है।

विटामिन

हमे अपने भोजन मे मैक्रो-न्यूट्रिएंट्स के साथ साथ माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स का भी ध्यान रखना चाहिए। विटामिन हमारे शरीर की कई अन्य गतिविधियों में भी लाभकारी हैं। इनके सेवन से आपका शरीर चुस्त और फुर्तीला बना रहता है।

कंपाउंड एक्सरसाइज

इन एक्सरसाइज में एक से अधिक मांसपेशियों को प्रयोग में लिया जाता है,जैसे वेट ट्रेनिंग और बॉडी वेट एक्सरसाइज।यह एक्सरसाइज मांसपेशियों की वृद्धी में काफी सहायक हैं और अधिक कैलोरी बर्न करने में भी लाभदायक है।

Next Story