- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Swami Vivekananda...
लाइफ स्टाइल
Swami Vivekananda Motivational Quotes: सफल जीवन के लिए गांठ बांध लें स्वामी विवेकानंद के ये विचार
Sarita
12 Jan 2026 10:14 AM IST

x
Swami Vivekananda Motivational Quotes: देश के महान आध्यात्मिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की जयंती आज यानी 12 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन उनके प्रेरणादायक विचारों को समझने के लिए होता है। उनके विचार युवाओं को काफी प्रभावित करते हैं। उनके विचार आपको जीवन में आगे बढ़े और सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाने का काम करेगी।
स्वामी विवेकानंद के ये विचार
दिन में एक बार खुद से बात करें, नहीं तो आप इस दुनिया में एक बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने से चूक सकते हैं।’
‘जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।’
आपको अंदर से बढ़ना होगा। कोई आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता।’
‘आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा शिक्षक नहीं है।’
‘हम वही हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है; इसलिए सावधान रहें कि आप क्या सोचते हैं।’
‘सच को हजार अलग-अलग तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सच हो सकता है।’
‘किताबें अनगिनत हैं और समय कम है। ज्ञान का रहस्य यह है कि जो ज़रूरी है उसे लें। उसे लें और उसके अनुसार जीने की कोशिश करें।’
‘कुछ मत मांगो, बदले में कुछ मत चाहो। जो तुम्हारे पास है वह दे दो, वह तुम्हारे पास वापस आएगा लेकिन अभी उसके बारे में मत सोचो।’
‘बाहरी प्रकृति सिर्फ आंतरिक प्रकृति का बड़ा रूप है।’
TagsSwami VivekanandaMotivationaसफल जीवनस्वामी विवेकानंदविचारSwami VivekanandaMotivationSuccessful lifeSwami Vivekananda's thoughts जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





