- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Suran Ki Sabji : बिना...
लाइफ स्टाइल
Suran Ki Sabji : बिना लहसुन-प्याज के बनाएं दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी
Sarita
20 Oct 2025 11:55 AM IST

x
Suran Ki Sabji : आज दीपावली का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार सिर्फ रोशनी और रंग-बिरंगी लाइट्स तक ही नहीं, बल्कि खाने-पीने और स्वादिष्ट डिश बनाने का भी होता है. दिवाली के दिन हर घर में पूजा के बाद रसोई में तरह-तरह की डिश बनाई जाती हैं. जिनमें मिठाइयों के साथ खास तरह की सब्जियां और खाने की चीजें भी बनती हैं. सूरन की सब्जी दिवाली के शुभ अवसर पर हर घर में बनाने की खास परंपरा है. ऐसे में अगर आप भी दिवाली के खास मौके पर स्वादिष्ट, मसालेदार और बिना लहसुन-प्याज के सूरन की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं|
सूरन की सब्जी बनाने की सामग्री क्या है?
सूरन – 500 ग्राम
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हिंग -1 चुटकी
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – सजाने के लिए
सूरन की सब्जी बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इसे पानी में डालकर हल्का सा नमक और हल्दी मिलाएं.
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें हिंग और जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद सूरन के टुकड़े डालें और हल्का सा भूनें.
अच्छे से भून जाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर और सभी मसाले डालकर सुरन के साथ अच्छी तरह मिलाएं. बाद में कटी हुई टमाटर डालें और ढककर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
जब सुरन पूरी तरह से पक जाए और मसाले अच्छे से मिल जाएं, तो गरम मसाला डालकर ऊपर से इसमें हरा धनिया से सजाएं.
तैयार है गरमा-गरम सूरन की सब्जी इसे रोटी, पूरी या चावल के साथ सर्व करें|
TagsSuranSabjiदिवालीसूरनसब्जीSuranDiwaliVegetable जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





