लाइफ स्टाइल

Summer Tips: गर्मियों में आपके चेहरे पर चमक ला देगा ये नुस्खा

Sarita
24 April 2025 6:38 AM IST
Summer Tips: गर्मियों में आपके चेहरे पर चमक ला देगा ये नुस्खा
x
Summer Tips: चेहरे पर निखार लाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगी क्रीम और अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए अगर आप घरेलू नुस्खे का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और त्वचा लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है।
न्यूट्रिशनिस्ट और शेफ सिमोन कथुरिया ने चेहरे पर निखार लाने वाली ड्रिंक के बारे में बताया, जिसे उन्होंने खुद भी आजमाया है। उन्होंने बताया कि इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे लंच के बाद पी सकते हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर ये डिटॉक्स ड्रिंक मुंहासे और कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करती है। ये आपकी स्किन को गहराई से पोषण देने, एक्ने को कम करने, स्कार्स को हटाने और चेहरे पर चमकदार निखार लाने के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है|
डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए सामग्री:
पुदीने की पत्तियां- 1 चम्मच
तुलसी की पत्तियां- 3 से 4
शहद- 1 से 2 चम्मच
नींबू का रस- 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 चम्मच
काला नमक- 1/4 चम्मच
भीगे हुए बेसिल सीड्स- 1 चम्मच
तरबूज- 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
पानी- 2 कप​
डिटॉक्स वाटर बनाने की बनाने की विधि:
1. सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें 2 कप पानी डालकर पुदीना और तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल लें।
2. 3 से 4 मिनट तक पानी को उबालने के बाद छानकर अलग निकाल लें।
3. अब एक बोतल लें और उसमें शहद, नींबू का रस, काला नमक, जीरा, भीगे हुए बेसिल सीड्स और तरबूज के टुकड़े डाल दें।
4. इसके बाद बोतल में पत्तों का उबला हुआ पानी डालकर ढक्कन लगा दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
5. आप इसे रोज लंच करने बाद पीना शुरु कर दें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन री-फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
Next Story