लाइफ स्टाइल

Summer Tips: गर्मियों में जींस पहनने का मन नहीं है तो आजमाएं ये बेहतरीन ऑप्शन

Sarita
31 May 2025 9:24 AM IST
Summer Tips: गर्मियों में जींस पहनने का मन नहीं है तो आजमाएं ये बेहतरीन ऑप्शन
x
Summer Tips: इस मौसम में हाई टेंपरेचर की वजह से पसीना आता है जिससे बॉटम वियर में क्या पहना जाए इसे लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत आती है.गर्मी के मौसम में कुछ महिलाओं को जींस पहनने में अनकंफर्टेबल फील होता है. इससे दाने और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती हैं. ऐसे में महिलाएं कोई ऐसा बॉटम वियर चुनना चाहिए जिससे फैशनेबल लुक के साथ-साथ कंफर्ट भी मिले. इसके लिए मार्केट में कुछ ट्रेंडिंग और कंर्फटेबल बॉटम वियर मौजूद हैं जिन्हें पहनकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं|
अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं तो कई ऐसे बॉटम वियर के ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं. जो गर्मी के मौसम में आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. तो चलिए जानते हैं कि जीन्स के अलावा आप कौन-से बॉटम वियर को गर्मी के मौसम में पहन सकती हैं|
जीन्स की जगह पहनें ये 5 तरह के बॉटम वियर:
वाइड लेग पैंट्स:
वाइड लेग पैंट्स आपको एक कंफरटेबल और फॉर्मल लुक दे सकती हैं. आप इन्हें गर्मी के मौसम में टी शर्ट या शर्ट के साथ पहन सकती हैं. इसे आप कॉलेज या ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं|
कार्गो पैंट्स:
कार्गो पैंट्स आउटिंग और कॉलेज के लिए बेस्ट हैं. इन्हें आप टी-शर्ट, क्रॉप टॉप या टैंक टॉप के साथ भी पहन सकती हैं. ये आपको एक स्टाइलिश लुक देती हैं. ये डेनिम और कॉटन फैब्रिक में आती हैं और बहुत सारे कलर ऑप्शन भी एवलेबल हैं|
प्लाजो पैंट्स:
प्लाजो पैंट्स कॉटन फैब्रिक में आती हैं. ये गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं इन्हें आप लॉग कुर्ती या टैंक टॉप के साथ पहन सकती हैं. ये प्रिंट्स और प्लेन दोनों पैटर्न में आती हैं. प्लाजो पैंट्स फ्लेयर्ड होती है इसलिए ये इल्युशन क्रिएट करती हैं कि आपने स्कर्ट पहना हो तो आप किसी सिंपल सी कुर्ती के साथ भी फ्लोरल प्लाजो पहन सकती हैं जिससे आपको एक कंफरटेबल लुक मिल सकता है|
धोती पैंट्स:
धोती पैंट्स की बात करें तो एथनिक लुक पाने के लिए आप इसे कुर्ती या टॉप के साथ वियर कर सकती हैं. ये आपको एक स्टाइलिश लुक देती हैं. आप इसे कॉलेज या किसी पार्टी में भी यूनिक लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं|
स्ट्रेट फिट पैंट्स या ट्राउजर ये गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं क्योंकि आप इन्हें किसी भी टॉप, कुर्ती या शर्ट के साथ पहन सकती हैं. इससे आप एथनिक से लेकर लेटेस्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं. स्ट्रेट फिट पैंट फॉर्मल इवेंट्स के लिए एक परफेक्ट बॉटम वियर है|
Next Story