- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Special:...
लाइफ स्टाइल
Summer Special: गर्मियों में अपने मेहमानों को परोसें लीची स्मूदी
Sarita
22 May 2025 7:39 AM IST

x
Summer Special: गर्मियों में मेहमानों का स्वागत ठंडे और ताजगी भरे ड्रिंक से करना सबसे अच्छा तरीका होता है, और लीची स्मूदी इसके लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी होती है. आइए जानते हैं लीची स्मूदी बनाने की विधि|
सामग्री:
ताजा लीची – 15-20 (छीलकर बीज निकाल लें)
ठंडा दूध – 1 कप
दही – ½ कप
चीनी या शहद – 1-2 टेबलस्पून
बर्फ के टुकड़े – 4-5
सजावट के लिए – पुदीना पत्ता या लीची के टुकड़े
1-सबसे पहले लीची को छीलकर उसके बीज निकाल लें.मिक्सर जार में लीची के गूदे को डालें|
2-अब इसमें ठंडा दूध, दही और चीनी (या शहद) डालें.साथ ही बर्फ के टुकड़े डालें और सारी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें|
3-जब स्मूदी एकदम क्रीमी और स्मूद बन जाए तो इसे सर्विंग ग्लास में निकाल लें.ऊपर से पुदीने की पत्ती या लीची के टुकड़ों से सजाएं|
4-इसे तुरंत सर्व करें ताकि इसकी ताजगी और ठंडक बनी रहे. चाहें तो ग्लास के किनारों को चीनी में डिप करके सजावटी लुक भी दे सकते हैं|
TagsSummerगर्मियोंलीची स्मूदीSummerLitchi Smoothieजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





