- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer special Aam...
लाइफ स्टाइल
Summer special Aam Panna : गर्मियों में अमृत के समान है आम पना, जानें इसके बेहतरीन फायदे
Sarita
29 April 2025 8:45 AM IST

x
Summer special Aam Panna : आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में आम पना पीने के क्या-क्या लाभ होते हैं|
लू (Heatstroke) से बचाव करता है :
कच्चे आम में मौजूद विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को लू से बचाने में मदद करते हैं. आम पना पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है:
हाइड्रेशन बनाए रखता है:
गर्मी में डिहाइड्रेशन एक आम समस्या है. आम पना में डाले जाने वाले नमक, पुदीना और जीरा मिलकर शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी को दूर करते हैं|
पाचन को सुधारता है :
आम पना में मिलाया गया काला नमक और भुना हुआ जीरा गैस, अपच और पेट की जलन को कम करता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है;
चमत्कारी है यह जंगली फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान…
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है :
कच्चा आम विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं|
ऊर्जा बढ़ाता है :
गर्मी के कारण थकान और सुस्ती होना आम बात है. ऐसे में आम पना ताजगी और ऊर्जा का संचार करता है|
त्वचा को रखता है हेल्दी और ग्लोइंग:
आम पना के एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं और उसे प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं|
वजन को नियंत्रित करने में सहायक :
आम पना शरीर को डिटॉक्स करता है और भूख को संतुलित रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती. यदि इसे शुगर-फ्री या गुड़ के साथ बनाया जाए, तो यह और भी लाभकारी होता है|
TagsSummerAam Pannaगर्मियोंआम पनाफायदेSummerBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





