- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Skin Care:...
लाइफ स्टाइल
Summer Skin Care: गर्मी से झुलस रहा है चेहरा तो एलोवेरा से बने इन मास्क का इस्तेमाल करके देखें, मिलेगी राहत
Sarita
14 April 2025 9:56 AM IST

x
Summer Skin Care: यदि आप भी इन्हीं तरह की दिक्कतों से परेशान हैं तो एलोवेरा से बने कुछ फेस मास्क को इस्तेमाल करके देखें। एलोवेरा से बने ये फेस मास्क आपके चेहरे को डाइड्रेट रखेंगे और त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेंगे। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे।
एलोवेरा और शहद
इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसे मिक्स करते समय ये ध्यान रखें कि ये ज्यादा पतला न हो, वरना चेहरे पर लेयर नहीं बन पाएगी। मिश्रण तैयार होने के बाद चेहरे पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे भी आपको राहत मिलेगी।
एलोवेरा और नींबू
नींबू वाले इस मास्क का इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो। क्योंकि अक्सर नींबू की वजह से ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें और कुछ ही दिन बाद इसका असर देखें।
एलोवेरा और खीरा
ये मास्क बनाना काफी आसान है, और इसकी वजह से चेहरे को काफी ठंडक मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो खीरे का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसका असर भी आपको जल्द ही दिखने लगेगा।
एलोवेरा और गुलाब जल
इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इन दोनों चीजों को मिक्स करके एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को धो दें। इसका असर भी आपको दिखने लगेगा।
दही में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की डीप क्लींजिंग भी करते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें दही मिक्स करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और साथ ही में चेहरे को ठंडक भी मिलेगी।
TagsSummerSkin Careगर्मीचेहराएलोवेरामास्क Summerheatfacealoe veramaskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





